Author: Team eDesk

अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो पलटने से चालक गंभीर रूप से हुआ घायल। Seraikella सरायकेला: सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर दुगनी स्थित पुलिस लाइन के समीप बुधवार की सुबह एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक टेंपो पलट गया।दुर्घटना में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे स्थानीय लोगों और एंबुलेंस की मदद से सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 7:00 बजे गम्हरिया निवासी 35 वर्षीय मुकेश दास अपना टेंपो लेकर गम्हरिया से सरायकेला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दुगनी स्थित आर्मी कैंप के…

Read More

शहर से बाहर न्यायालय स्थानांतरण के विरोध में उतरे जलेश कवि, आंदोलन की चेतावनी Seraikella सरायकेला। शहर के बीचों-बीच स्थित व्यवहार न्यायालय को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की चर्चा के बीच स्थानीय स्तर पर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सह अधिवक्ता जलेश कवि ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस निर्णय का कड़ा विरोध जताया है और जरूरत पड़ने पर जनआंदोलन की चेतावनी दी है। जलेश कवि ने कहा कि सरायकेला का व्यवहार न्यायालय पहले शहर के मध्य में संचालित होता था। वर्ष 2005 में जगह की कमी एवं नए भवन की आवश्यकता…

Read More

*जिले में कुपोषण दर में कमी लाने हेतु ‘समर अभियान’ के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन…* Seraikella जिला समाहरणालय सभागार, सरायकेला में जिले में कुपोषण की दर में प्रभावी कमी लाने के उद्देश्य से ‘समर अभियान’ के सफल क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सत्या ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। प्रशिक्षण सत्र SCoE, RIMS रांची से आई प्रशिक्षक श्रीमती रीमा कुमारी द्वारा संचालित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य गंभीर रूप से कुपोषित (SAM) एवं मध्यम रूप से कुपोषित (MAM) बच्चों की समयबद्ध पहचान, प्रबंधन एवं उपचार सुनिश्चित करना…

Read More

भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुमित चौधरी के समर्थन में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन Seraikella सरायकेला। नगर पंचायत चुनाव को लेकर सरायकेला में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुमित चौधरी के पक्ष में प्रचार-प्रसार को गति देने हेतु नगर क्षेत्र में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय का शुभारंभ अध्यक्ष आदित्य सपना ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। उद्घाटन के बाद अध्यक्ष आदित्य सपना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर घर-घर संपर्क अभियान चलाएं और सरकार की नीतियों एवं उम्मीदवार की प्राथमिकताओं…

Read More

खूँटपानी उद्यान महाविद्यालय में दीक्षारंभ कार्यक्रम मे गुणवत्ता, पोषण और मूल्य संवर्धन पर ध्यान देने पर जोर, राज्य में कृषि एवं बागवानी क्षेत्र में अपार संभावनाएं-डॉ. विशाल नाथ khutpani खूँटपानी के उद्यान महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के सह-अधिष्ठाता डॉ. अरुण कुमार सिंह के स्वागत भाषण देते हुए उनके वैज्ञानिक योगदान एवं अनुभवों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आईसीएआरदृआईएआरआई, झारखंड के प्रधान वैज्ञानिक एवं अकादमिक समन्वयक डॉ. विशाल नाथ ने विद्यार्थियों को बागवानी क्षेत्र में करियर की व्यापक संभावनाओं पर…

Read More

गृहरक्षक नव-नामांकन के आवेदनों की स्क्रूटनी पूरी, आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 20 फरवरी Seraikella Kharsawan उपायुक्त कार्यालय, सरायकेला–खरसावाँ (सामान्य शाखा) द्वारा जारी आम सूचना के अनुसार जिला अंतर्गत गृहरक्षकों के नव-नामांकन हेतु प्रकाशित विज्ञापन संख्या–01/2025 के तहत प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों की स्क्रूटनी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। जांच के दौरान कई आवेदनों में निर्धारित अर्हताओं की पूर्ति नहीं किए जाने तथा आवेदन पत्र में त्रुटिपूर्ण या अपूर्ण जानकारी दर्ज होने की बात सामने आई है। स्क्रूटनी के उपरांत स्वीकृत एवं विचाराधीन आवेदनों की सूची जिला की आधिकारिक वेबसाइट https://seraikela.nic.in� तथा JAP-IT पोर्टल https://recruitment.jharkhand.gov.in� पर अपलोड कर दी…

Read More

खरसावां में सशक्त पंचायत नेत्री अभियान के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण 12 फरवरी से, महिला जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व क्षमता के क्षेत्र में सशक्त बनाना उद्देश्य Kharsawan खरसावां प्रखंड मुख्यालय में “सशक्त पंचायत नेत्री अभियान” विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण पंचायत राज विभाग द्वारा नामित संस्था पॉजिटिव मंत्रा कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण का आयोजन प्रखंड सभागार, खरसावां में किया जाएगा। प्रखंड स्तरीय आयोजित होने वाले तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का पहला एवं द्वितीय बैच आगामी 12 फरवरी से 14 फरवरी तक…

Read More

खरसावां के उड़िया नाटक के कलाकार स्वं जितेन धोडाई के निधन पर शोक सभा, उनका निधन न केवल नाटक जगत बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है- कामाख्या Kharsawan खरसावां के महावीर संघ उड़िया नाटक ओपेरा के कलाकार सह समाजसेवी स्वर्गीय जितेन धोडाई के निधन पर खरसावां के कुम्हार साई स्थित काली मंदिर परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में उड़िया नाटक कलाकारों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लेकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। महावीर संघ उड़िया नाटक ओपेरा के निर्देशक कामाख्या प्रसाद षाड़ंगी के नेतृत्व में कलाकारों ने स्व. धोडाई के…

Read More

सर्विस रोड व मुख्य सड़क पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान, 32 वाहनों से 1.51 लाख रुपये जुर्माना Seraikella सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार को यातायात थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच एवं कार्रवाई अभियान चलाया गया। दिनांक 10 फरवरी 2026 को  थाना प्रभारी यातायात राजू कुमार के नेतृत्व में यातायात थाना के प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ सर्विस रोड एवं मुख्य सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध यातायात नियमों के तहत कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान RKFL कंपनी…

Read More

*अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध औचक निरीक्षण अभियान, दो वाहन जप्त… Seraikella उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार आज दिनांक 10 फरवरी 2026 को जिला खनन विभाग तथा स्थानीय चांडिल थाना की संयुक्त टीम द्वारा चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची–टाटा मुख्य मार्ग पर अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध औचक निरीक्षण अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान पत्थर खनिज से लदे दो वाहन (टाटा 407), जिनका पंजीयन संख्या JH05AY-8931 एवं JH05S-7368 है, को अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर विधिवत् जप्त करते हुए चांडिल थाना में सुपुर्द किया गया। उक्त मामले में खनन अधिनियम एवं संबंधित नियमों…

Read More