Author: Team eDesk

*नगरपालिका चुनाव–2026 के मद्देनजर अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी, 20 लीटर महुआ शराब जब्त एवं 400 किलोग्राम जावा महुआ विनष्ट.. Seraikella  नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण एवं निष्पक्ष निर्वाचन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त, सरायकेला–खरसावाँ के निर्देशानुसार अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला श्री क्षितिज विजय मिंज के निर्देशन में प्राप्त सूचना के आलोक में दिनांक 17.02.2026 को ईचागढ़ थाना अंतर्गत चातम ग्राम में अवैध शराब अड्डे पर छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में अवैध रूप से निर्मित एवं भंडारित 20.00 लीटर महुआ शराब बरामद कर विधिवत जब्त किया गया। साथ ही लगभग 400 किलोग्राम जावा महुआ को नियमानुसार…

Read More

महुलडीह माइंस के विस्थापितों की समस्याओं को लेकर यूसिल जीएम से मिली सांसद जोबा माझी Rajnagar  राजनगर प्रखंड के कुमारी और महुलडीह के विस्थापितों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को सांसद जोबा माझी के नेतृत्व में यूसिल के तुरामडीह जीएम एस मन्ना के साथ वार्ता हुई। महुलडीह माइंस में जीएम सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में सांसद ने विस्थापितों की समस्याओं से संबंधित मांगो को पूरा करने को कहा। वार्ता के दौरान जीएम ने कर्मचारियों के बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में नामांकन, कैंटीन संचालित करने समेत अन्य बिंदुओं पर सहमति जताई। सांसद जोबा माझी ने अधिकारियों से दो टूक कहा…

Read More

कुचाई के सुदूरवती क्षेत्र गोमियाडीह मे फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, ममता बड़ासेगोई को पराजित कर स्टिंग एफसी गोमियाडीह बनी चैंपियन, खेल को करियर के रूप में चुनने का एक शानदार विकल्प है-सोनाराम Kuchai कुचाई प्रखंड के गोमियाडीह सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र में महाशिवरात्रि पूजा के शुभ अवसर पर आदर्श फुटबॉल एकादमी के द्वारा एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में ममता बड़ासेगोई को 1-0 से पराजित कर स्टिंग एफसी गोमियाडीह की टीम चैंपियन बनी। इस फुटबॉल प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से 16 टीमों ने भाग लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच का शुभारंभ जिला परिषद…

Read More

कुचाई में जिला स्तरीय किसान मेला-सह-प्रदर्शनी-2026 आयोजन, किसानों ने अपनी उपज की लगायी प्रदर्शनी, परिसंपत्तियों का वितरण, नयी तकनीक से खेती व सरकारी योजना का लाभ उठाकर किसान बढ़ायें आय-बीडीओ kuchai  कुचाई के बिरसा स्टेडियम में कृषि पशुपालन सहकारिता विभाग झारखंड सरकार के द्वारा जिला स्तरीय किसान मेला-सह-प्रदर्शनी-2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस किसान मेला-सह-प्रदर्शनी मे किसानों ने अपनी उपज की प्रदर्शनी लगायी। किसान मेला कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगन, सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह मुंडा, जिला परिषद सदस्य झिगी हेंब्रम, जिला कृषि पदाधिकारी रोशन नीलकमल, उद्यान पदाधिकारी…

Read More

कुचाई में पेसा कानून पर एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर, कानून की समझ बढ़ेगी और वे अपने अधिकारों एवं दायित्वों का बेहतर निर्वहन कर सकेंगे-प्रमुख kuchai  कुचाई प्रखंड मुख्यालय परिसर में पंचायती राज विभाग की ओर से ग्राम सभा के सदस्यों के लिए पेसा कानून पर एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन कुचाई प्रमुख गुड्डी देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर श्रीमति देवी ने कहा कि इस प्रशिक्षण से ग्राम सभा के सदस्यों में कानून की समझ बढ़ेगी और वे अपने अधिकारों एवं दायित्वों का बेहतर निर्वहन कर सकेंगे। वही प्रशिक्षक की भूमिका निभाते हुए…

Read More

खरसावां के बड़ाबांबो में शहीद सोमाय गागराई की मनाई 18वीं शहादत दिवस, दी श्रद्धांजलि,एक मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना, Kharsawan  खरसावां के प्रखंड अंतर्गत बड़ाबांबो चौक में मंगलवार को शहीद सोमाय गागराई की 18वीं शहादत दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके परिजनों, विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवी नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा। बड़ाबांबो चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर उनकी धर्मपत्नी पांगला गागराई एवं पुत्री सह पूर्व मुखिया सुनिता गागराई ने पुष्पांजलि अर्पित की।…

Read More

सरायकेला में बड़ा हादसा टला, खेत में लगी आग से बाल-बाल बची बस Seraikella  सरायकेला: नगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या–1 में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। बिरसा चौक से आगे खेत में खड़ी एक बस अचानक लगी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। जानकारी के अनुसार खेत में सूखे घास–फूस में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग की लपटें तेजी से फैलते हुए बस की ओर बढ़ने लगीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय समाजसेवी राकेश महंती के नेतृत्व में आसपास मौजूद युवकों…

Read More

*नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के सफल संचालन हेतु मतदान दल का तृतीय चरण प्रशिक्षण संपन्न, सामान्य प्रेक्षक (आदित्यपुर) एवं अपर उपायुक्त ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश…* Seraikella  नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज एन.आर. उच्च विद्यालय, सरायकेला में जिला स्तरीय मतदान दल का तृतीय चरण प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रतिनियुक्त पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ मतदान पदाधिकारियों ने पार्टीवार भाग लिया। प्रत्येक मतदान दल को पृथक रूप से बुलाकर मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान…

Read More

देवेंद्र माझी स्पोर्ट्स फाउंडेशन के रजत जयंती पर सम्मान समारोह आयोजित, सांसद के साथ तीन विधायक रहे उपस्थित,देवेंद्र माझी स्पोर्ट्स फाउंडेशन प्रदान कर रहा स्थानीय प्रतिभाओं को मंच-जोबा माझी Chakradharpur  चक्रधरपुर : प्रतिष्ठित ऑल इंडिया स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता देवेंद्र माझी स्पोर्ट्स फाउंडेशन का रजत जयंती समारोह पोड़ाहाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सभागार में आयोजित हुआ। समारोह में सिंहभूम की सांसद सह डीएमएफएस की संरक्षक जोबा माझी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। जबकि चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव, खरसावां के विधायक दशरथ गागराई व मनोहरपुूर के विधायक सह सह डीएमएफएस के अध्यक्ष जगत माझी विशिष्ट अतिथि के…

Read More

खरसावां के पोटका में फुटबॉल प्रतियोगिता संर्पन्न, पिंकी एफसी को पराजित कर किंग कोबरा बनी चैम्पियन, लक्ष्य निर्धारित कर खेले सफलता जरूर मिलेगी-कालीचरण Kharsawan खरसावां प्रखंड के पोटका गांव में महाशिवरात्रि के अवसर पर आरएससी क्लब के द्वाराएक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। इस फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में पिंकी एफसी के टीम को 2-1 से पराजित कर किंग कोबरा की टीम चैम्पियन बनी। इस फुटबॉल प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र से 16 टीमों ने भाग लिया। इसके पहले फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच का शुभआरंभ खरसावां के जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा ने खिलाडियो से परिचय प्राप्त…

Read More