Author: Team eDesk

नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक, मतदान केंद्रों व चेकपोस्ट का किया निरीक्षण Seraikella  सरायकेला-खरसावां जिले मे  आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की तैयारी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को सरायकेला खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने कपाली ओपी, आदित्यपुर एवं आरआईटी थाना के पदाधिकारियों के साथ संबंधित थानों में बैठक कर चुनाव के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की विशेष निगरानी, गश्ती बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने…

Read More

खरसावां में महाशिवरात्रि के पर हुई भजन संध्या, धनबाद के ख्याति प्राप्त कलाकारों ने भजन संध्या में समा बांधा, जमकर थिरके लोग, मेरा भोला है भंडारी…, Kharsawan  खरसावां के राजमहल चौक में हर महादेव समिति छोटा शिव मंदिर बाजारसाई खरसावां के द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। विगत रात शुरू हुआ भजन संध्या का दौर अल सुबह तक चला। भजन संध्या में धनबाद से आए ख्याति प्राप्त कलाकारों ने अपने भजनो से समां बांधा दिया। रात्रि से भजन संध्या का दौर शुरू हुआ। भजन संध्या में धनबाद से आए हुए सुप्रसिद्ध गायक सुदेश सिंह,…

Read More

खरसावां के दितसाई में चौबीस प्रहर हरि संक्रितन से भक्तिमय रहा माहौल, कीर्तन देखने उमड़ी भीड kharsawan  खरसावां के दितसाई में महाशिवरात्रि पर श्री श्री हरिसंकीर्तन पूजा समिति दितसाई के द्वारा शिव मंदिर में आयोजित 24 प्रहर श्री श्री 108 अखंड हरिनाम सकीर्तन संर्पन्न हो गई। शिव पूजा में भक्तों की भीड़ काफी संख्या में उमड़ पड़ी। श्रद्वालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान भक्तों का उत्साह चरम पर था। शिव मंदिर में हर हर महादेव के नारों से गूंजायमान होने लगी थी। हर तरफ अनुष्ठान, भजन और भक्तिमय का माहौल बना रहा। भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर…

Read More

कुचाई में “सशक्त पंचायत नेत्री अभियान” के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, स्थानीय सुशासन और उससे परे महिला नेतृत्व को सशक्त बनाना उद्देश्य-गुड्डी देवी Kuchai  कुचाई प्रखंड मुख्यालय में “सशक्त पंचायत नेत्री अभियान” विषय पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन हो गया। पंचायत राज विभाग द्वारा नामित संस्था पॉजिटिव मंत्रा कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से आयोजित इस प्रशिक्षण में कुचाई प्रखंड की विभिन्न पंचायतों की सभी महिला वार्ड सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कुचाई प्रमुख गुड्डी देवी ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य “स्थानीय सुशासन और…

Read More

खरसावां के गोपालपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, साइकिल रेस में चमरू दोराई विजेता एवं जे मुंडरी बनी उपविजेता प्रतिस्पर्धा ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का देता अवसर-प्रमेन्द्र kharsawan  खरसावां के गोपालपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर जय रामेश्वर बाबा समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2026 संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवा-युवतियों एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों के लिए दौड़, बैलून फोड़, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, सूई-धागा रेस, म्यूजिकल चेयर रेस, मेढ़क रेस एवं हांडी फोड़ जैसे मनोरंजक खेल…

Read More

फोटोग्राफर अनूप सिंह का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, सांसद जोबा माझी पहुंची अंतिम दर्शन को, Chakradharpur  चक्रधरपुर: चक्रधरपुर के वरिष्ठ वीडियो फोटोग्राफर अनूप सिंह का बुधवार की दोपहर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पूर्व दोपहर करीब पौने तीन बजे एमजीएम जमशेदपुर से पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर चक्रधरपुर थाना के पीछे स्थित आवास लाया गया। जहां पारिवारिक सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या मित्र और परिचितों ने उनका अंतिम दर्शन किया। सांसद जोबा माझी भी स्व. अनूप सिंह के आवास पहुंच अंतिम दर्शन किये और श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद ने अनूप सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक…

Read More

*नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को लेकर तैयारियों की जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, सभी कोषांगों को दिए स्पष्ट निर्देश.., *स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन संपन्न कराने हेतु राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश…* Seraikella  नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 की तैयारियों के क्रम में आज समाहरणालय सभागार, सरायकेला में जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लुनायत की उपस्थिति में मतदान-पूर्व व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विभिन्न कोषांगों द्वारा संचालित गतिविधियों तथा पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति का…

Read More

सरायकेला के पुरानी बस स्टैंड में पूजा सामग्री की दुकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी Seraikella सरायकेला नगर क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बस स्टैंड में बुधवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पूजा सामग्री बेचने वाली कार्तिक दुकान में अचानक आग लग गई। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम के समय दुकान से धुआं उठता देख लोगों ने शोर मचाया। देखते ही देखते आग ने दुकान के अंदर रखी पूजा सामग्री को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पानी और अग्निशमन उपकरणों की मदद…

Read More

*नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के सफल संचालन हेतु मतदान दल का तृतीय चरण प्रशिक्षण संपन्न, सामान्य प्रेक्षक (नगर पंचायत सरायकेला) ने प्रशिक्षण कार्यशाला का निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश…* Seraikella  नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज एन.आर. उच्च विद्यालय, सरायकेला में जिला स्तरीय मतदान दल का तृतीय चरण प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण में नगर परिषद कपाली एवं नगर पंचायत सरायकेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ मतदान पदाधिकारियों ने पार्टीवार भाग लिया। प्रत्येक मतदान दल को पृथक रूप से आमंत्रित कर मतदान प्रक्रिया की…

Read More

*खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, आदित्यपुर परिसर स्थित कैंटीनों का की जांच, बिना लाइसेंस संचालित एक कैंटीन को बंद करने का दिया गया निर्देश…* Seraikella  जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, सरायकेला–खरसावाँ श्री सुबीर रंजन द्वारा आज दिनांक 17.02.2026 को नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के परिसर में संचालित तीन कैंटीनों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी कैंटीन संचालकों से वैध फूड लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया। जांच क्रम में माई कैफे का फूड लाइसेंस वैध पाया गया। वहीं जायसवाल हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित कैंटीन के संबंध में फूड लाइसेंस हेतु…

Read More