खरसावां के विभिन्न मस्जिदों में मुस्लिमों ने रमजानुल
मुबारक महीने के तीसरे जुमें की अकीदत से अदा की नमाज
seraikella-kharsawan रमजान का महीना हर मुसलमान के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। रमजान महीना के तीसरे जुमें की नमाज खरसावां-सरायकेला के विभिन्न मस्जिदों में सादगी और अकीदत से अदा की गई। अधिकत्तर नमाजी..सफेद टोपी, कुर्ता-पायजामा पहनें अकीदतमंद अल्लाह के आंगन में पहुंचे। सिर झुकाया। हाथ फैलाए और कौम की खुशहाली व अमन-चौन की दुआएं मांगी गईं। शुक्रवार कों खरसावां के जामिया मस्जिद कदमडीहा, मस्जिद-ए-बेलाल कदमडीहा, मदीना मस्जिद बेहरासाई, मस्जिद निजामुदीन गोन्दपुर स्थित मस्जिद सहित सरायकेला के मस्जिदों में मुस्लमानों ने जुम्मे पर नमाज अदा की गई। नमाज से पहले मदिना मस्जिद बेहरासाई के मौलाना मो0 आसिफ इकबाल रजवी ने कहा कि रमजान का महीना हर मुसलमान के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। जिसमें तीस या उनतीस दिनों तक रोजे रखे जाते हैं। इस्लाम के मुताबिक, पूरे रमजान को तीन हिस्सों में बांटा गया है, जो पहला, दूसरा और तीसरा अशरा कहलाता है। अशरा अरबी का दस नंबर होता है। इस तरह रमजान के पहले दस दिन (1-10) में अशरा, पहला रहमत के होते हैं। दूसरे 10 दिन (11-20) में दूसरा अशरा गुनाहों से माफी का। और तीसरे दिन (21-30) में तीसरा अशरा जहन्नम से निजात का होता है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार हर मुसलमान के लिए जुम्मे का नमाज जरूरी है। साथ ही रमजान के दौरान पड़ने वाले जुम्मे का नमाज को तो और भी अधिक अहमियत दी गई है। वही इस्लाम में जुम्मे को अल्लाह के दरबार में रहम का दिन माना जाता है।
July 24, 2026 7: 35 am
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
