सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
Kuchai
झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर कुचाई स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान झामुमो के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके निधन से पार्टी और झारखंड की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके योगदान और जनसेवा के कार्यों को लंबे समय तक याद किया जाएगा।
इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह मुंडा, मुन्ना सोय, करम सिंह मुंडा, राम सोय, स्टीफन मुंडा, मधुसूदन सिंह मुंडा, चंद्रमोहन मुंडा, रामकृष्ण मुंडारी, लक्ष्मण मुंडा, सुंदर मुंडा, जनूम सिंह मुंडा, अर्जुन लोहार, नरेंद्र गुंडुवा सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।
अंत में सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
