खरसावां के र्बोरडा में रक्षाबंधन पर सजा छऊ का रंग, पारंपरिक नृत्य ने मोहा दर्शकों का मन, क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति एवं पारंपरिक कला को संरक्षित करना उदेश्य
kharsawan
खरसावां प्रखंड के जोजोडीह पंचायत अंतर्गत ग्राम बोरडा में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पारंपरिक छऊ नृत्य कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। तीन दिवसीय मेले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत आयोजित छऊ नृत्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों से दर्शक पहुंचे।
कार्यक्रम का उद्घाटन खरसावां विधायक दशरथ गागराई की अनुपस्थिति में उनके विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, प्रखंड प्रमुख मनेंद्र जामुदा, पंचायत के मुखिया मंगल सिंह जामुदा एवं समिति अध्यक्ष विजय दिग्गी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने पारंपरिक छऊ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छऊ की पारंपरिक वेशभूषा, संगीत और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति एवं पारंपरिक कला को संरक्षित करना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। देर शाम तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम का लोगों ने आनंद लिया। आयोजन समिति एवं ग्रामीणों ने पारंपरिक छऊ कला को बढ़ावा देने के लिए इस आयोजन को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में अजय सामाड, साधुचरण सोय, सुरेश महंती, मुन्ना महंती, कुंवर बानरा, राजेन हांसदा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
October 22, 2026 4: 50 pm
Breaking
- पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, खून से सना चाकू और ईंट बरामद सिनी ओपी क्षेत्र के धातकीडीह गांव का मामला, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन पर दर्ज हुआ था मामला, हत्या में प्रयुक्त सामान जब्त
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
- खरसावां के सांडेबुरू में ‘एक शाम सांडेबुरू के नाम’ कार्यक्रम, शिक्षा, विज्ञान, बचत और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभागी पुरस्कृत,
- कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ संपन्न, बाबा एंड बाबा को पराजित कर अवटी एंड सान्वी बनी चैंपियन, विजेता को दिए दो लाख रुपये,
- खूंटपानी के लोहरदा में ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र शुरू, गरीब बच्चों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद,
- तिरुपति बालाजी मंदिर में गूंजी खरसावां छऊ की गूंज, झारखंडी संस्कृति की छटा से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, ‘माया बंधन’ और ‘शिकार नृत्य’ की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन, राष्ट्रीय मंच पर कलाकारों ने बढ़ाया झारखंड का मान, ब्रह्मोत्सव में 169 कला दलों के करीब 3,700 कलाकारों ने लिया हिस्सा
- सिनी ओपी क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या धातकीडीह गांव में वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
