राजनगर के अंतुसाई में निजी तालाब का सात लाख
होगा जीर्णाेद्धार, जिप सदस्य ने किया शिलान्यास, क्षेत्र के हर गांव
तक विकास पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है- अमोदिनी महतो,
Rajnagar
राजनगर प्रखंड के जिला परिषद भाग-17 अंतर्गत तुमंग पंचायत के ग्राम अंतुसाई (भालकाडीह) में निजी तालाब के जीर्णाेद्धार कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। साथ ही क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। लगभग सात लाख की लागत से तालाब के जीर्णाेद्धार कार्य होगा। मंगलवार को तालाब के जीर्णाेद्धार कार्य का राजनगर प्रखंड के जिला परिषद भाग-17 के सदस्य अमोदिनी महतो, ग्राम प्रधान तपन महतो एवं वार्ड सदस्य बेबी महतो ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर श्रीमति महतो ने कहा कि क्षेत्र के हर गांव तक विकास पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। तालाबों के पुनर्जीवन से जल संचयन बढ़ेगा, भू-जल स्तर सुधरेगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी। उन्होने कहा कि इस तालाब के जिन्नोद्धार होने से आसपास क्षेत्र के कई गांव के ग्रामीण लाभान्वित होंगे। तालाब जीर्णाेद्धार से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीणों को भी इसका लाभ मिल सकेगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस पहल को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि तालाब के जीर्णाेद्धार से जल संकट की समस्या में कमी आएगी और कृषि कार्यों को भी मजबूती मिलेगी। इस दौरान मुख्य रूप से बिनोद महतो, बलदेव महतो, संजय महतो, धर्मेन्द्र महतो, बलराम महतो, मलिन महतो, दैतारी महतो, राजेश महतो, स्वाधीन महतो, शांतिराम महतो, प्रेमचन्द महतो, विपिन महतो, बिहारी महतो, शंकर महतो समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
April 28, 2026 10: 48 pm
Breaking
- नई एसपी निधि द्विवेदी का सरायकेला थाना में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की सराहना, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
- जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश…*
- जिले के निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगेगी रोक—फीस वृद्धि अधिकतम 10 प्रतिशत तक सीमित, *विद्यालय वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों के परिवहन पर सख्ती,
- सरायकेला में अस्मिता सिटी लीग में कबड्डी व एथलेटिक्स का रोमांच, गम्हरिया का दबदबा, अंडर-14 और अंडर-17 बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में गम्हरिया चौंपियन,
- खरसावां में सादगी से मनी संस्थापन मधुसूदन दास की 179 वी जयंती, ओड़िया भाषा-साहित्य व संस्कृति को जन-जन पहुचाकर दे सच्ची श्रद्वाजंलि-सुशील षांडगी
- खूंटी सांसद ने कुचाई में विकास योजनाओं की निरीक्षण कर किया समीक्षा, जलापूर्ति योजना पर देरी पर जताई नाराजगी, योजनाओं में अनियमितताओं पर तत्काल जांच के दिए निर्देश,
- राजनगर के अंतुसाई में निजी तालाब का सात लाख होगा जीर्णाेद्धार, जिप सदस्य ने किया शिलान्यास, क्षेत्र के हर गांव तक विकास पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है- अमोदिनी महतो,
- भीषण गर्मी के बीच स्कूलों में ‘वॉटर बेल’ व्यवस्था लागू, बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान
