खरसावां के बेगनाडीह में दिवंगत समाजसेवी अर्जुन
मल्लिक को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, अर्जुन मल्लिक एक हंसमुख,
मिलनसार और जुझारू व्यक्तित्व के धनी थे- नीलकंठ नायक
Kharsawan
खरसावां प्रखंड अंतर्गत बेगनाडीह गांव में दिवंगत समाजसेवी अर्जुन मल्लिक की स्मृति में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव के लोगों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। बताया गया कि अर्जुन मल्लिक का हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया था। वे बुरुडीह स्थित निर्माणाधीन रुंगठा माइंस कंपनी में सिविल ठेकेदार के रूप में कार्यरत थे। इसके अलावा वे सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे और क्षेत्र में एक सक्रिय एवं लोकप्रिय समाजसेवी के रूप में जाने जाते थे। शोकसभा को संबोधित करते हुए बेगनाडीह के ग्राम प्रधान नीलकंठ नायक ने कहा कि अर्जुन मल्लिक एक हंसमुख, मिलनसार और जुझारू व्यक्तित्व के धनी थे। उनका असामयिक निधन पूरे गांव के लिए गहरा आघात है। वहीं उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो ने कहा कि उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान नीलकंठ नायक, प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो, शिक्षक मिलन महतो, डोमन महतो, भाजपा नेता शंभु पति, युवा समाजसेवी हेमसागर प्रधान, अनिल तांती, देवशीष तांती, आशीष तांती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
July 24, 2026 7: 47 pm
Breaking
- सरायकेला के ऐतिहासिक रथ मेला के विकास के लिए मुख्यमंत्री से करेगे मुलाकात : दशरथ गागराई
- 17 माह से मानदेय नहीं मिलने पर डीआरडीए व प्रखंड कार्यालयों के कंप्यूटर सहायक और एमटीएस ने उपायुक्त एवं डीडीसी से लगाई गुहार,
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
