गम्हरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हूुए टाटा स्टील के
गोदाम से तांबे की चोरी का किया खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार,
Gamharia
सरायकेला-खरसावां जिले में तांबे की चोरी के एक बड़े मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला गम्हरिया थाना कांड संख्या 20/26, दिनांक 12 मार्च 2026 से जुड़ा है, जिसमें धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। जानकारी के अनुसार, टाटा स्टील के गम्हरिया स्थित कंपनी स्टोर रूम से अज्ञात चोरों द्वारा तांबे के बने वाटरट्यूब कंडक्टर और पीतल से बने गोलाकार घास बुश की चोरी की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों ललन महतो, विजय लोहार, आकाश गोप, गौतम कुमार तथा आफिक अली समेत अन्य को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए तांबे के वाटरट्यूब (करीब 48 किलो), पीतल के गोलाकार सामान (करीब 66 किलो) तथा घटना में प्रयुक्त एक छोटा हाथी वाहन (पिकअप) भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की भी तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है, वहीं लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की। इस छापेमारी अभियान में गम्हरिया थाना प्रभारी रामचन्द्र रजक, अरूण कुमार महतो, रामाशीष शुक्ला, मनोज कुमार, हवलदार बहादुर हांसदा शामिल थे।
October 22, 2026 9: 55 am
Breaking
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
- खरसावां के सांडेबुरू में ‘एक शाम सांडेबुरू के नाम’ कार्यक्रम, शिक्षा, विज्ञान, बचत और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभागी पुरस्कृत,
- कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ संपन्न, बाबा एंड बाबा को पराजित कर अवटी एंड सान्वी बनी चैंपियन, विजेता को दिए दो लाख रुपये,
- खूंटपानी के लोहरदा में ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र शुरू, गरीब बच्चों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद,
- तिरुपति बालाजी मंदिर में गूंजी खरसावां छऊ की गूंज, झारखंडी संस्कृति की छटा से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, ‘माया बंधन’ और ‘शिकार नृत्य’ की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन, राष्ट्रीय मंच पर कलाकारों ने बढ़ाया झारखंड का मान, ब्रह्मोत्सव में 169 कला दलों के करीब 3,700 कलाकारों ने लिया हिस्सा
- सिनी ओपी क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या धातकीडीह गांव में वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
- चांडिल में डकैती कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार; 24 लाख के जेवरात बरामद कुरियर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा 32 पीस ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, 80 ग्राम सोना और 5142 ग्राम चांदी समेत अन्य सामान बरामद,
