कुचाई के जिलिंगदा में सरहुल पर्व की तैयारी को लेकर
बैठक, 21 मार्च को मनाया जायेगा सरहुल, सरहुल केवल एक पर्व नहीं
बल्कि प्रकृति, संस्कृति और समाज के आपसी संबंधों का प्रतीक है
kuchai
कुचाई प्रखंड के जिलिंगदा गांव में प्रकृति और आदिवासी संस्कृति के महापर्व सरहुल (बाह) पर्व को लेकरएक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुचाई-खरसावां प्रखंड के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि आदिवासियों के इस प्राकृतिक पर्व को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य रूप से आगामी 21 मार्च को सरहुल पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरहुल केवल एक पर्व नहीं बल्कि प्रकृति, संस्कृति और समाज के आपसी संबंधों का प्रतीक है। इसे सहेजकर रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक में यह भी चिंता जताई गई कि नई पीढ़ी धीरे-धीरे अपनी परंपराओं और संस्कृति से दूर होती जा रही है। इसलिए युवाओं को इस पर्व से जोड़ने तथा उन्हें जल, जंगल और जमीन के महत्व को समझाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से मनोज कुमार सोय, मानसिंह बांकीरा, नागिन सोय, श्याम सोय, महेश मिंज, विमोली ओरांव, पुतुल उरावं, फूल कुमारी उरावं, सुमीतरा उरावं,, सरस्वती मिंज सुशीला उरावं, सुमन उरावं, मदन लकड़ा, सुनील लकड़ा, कमर सिंह उरावं, रंजीत मिंज, सनचु लकड़ा सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
September 7, 2026 8: 25 pm
Breaking
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
