*शीर्षक :काशी साहू महाविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन हुआ*
Seraikela
आज काशी साहू महाविद्यालय के गणित विभाग में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आज के प्रभारी प्राचार्य भौतिक विभागाध्यक्ष डॉ प्रकाश सरकार ने रामानुजन के चित्र में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय गणित दिवस का शुभारंभ किए।अपने संबोधन में छात्र छात्राओं को गणित में नंबर थ्योरी, कंटिन्यू फ्रेक्शन, इन्फिनिट सीरीज, पाई का वैल्यू निकलने की नई विधि की खोज की जानकारी दिए। उन्होंने छात्र छात्राओं से कहा कि आप सभी हमारे महाविद्यालय के भविष्य हो।आप सब ही अगले रामानुजन हो।आप सब मेहनत कीजिए और गणित तथा गणित विभाग का नाम रोशन कीजिए।

गणित विभागाध्यक्ष डॉ अर्जुन कुमार ने छात्र छात्राओं को गणित के जादूगर रामानुजन के जीवन से प्रेरणा लेते हुए अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए कहा।
आईटी विभागाध्यक्ष रवि शंकर झा ने रामानुजन के कार्यों एवं योगदान पर प्रकाश डाले।इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर मोहन साहू ने शून्य के महत्ता एवं खोज के बारे में विस्तार से बताएं। कॉमर्स विभाग की अस्सिटेंट प्रोफेसर विभा कुमार ने गणित और कॉमर्स के बीच संबंधों के बारे में विस्तार से बताएं।
इस अवसर पर क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं में प्रथम पुरस्कार करुणा कुमारी महतो, द्वितीय पुरस्कार अमनपति और तृतीय पुरस्कार कुमारी प्रिंसी को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने रामानुजन की चित्र का रंगोली भी बनाए तथा जन्मदिवश के अवसर पर छात्र छात्राओं को केक कटिंग करके मनाए।छात्र छात्राओं में आज गजब का उत्साह देखने को मिला।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही।
