सरायकेला के बड़ा कांकड़ा पंचायत में धान अधिप्राप्ति लैंपस भवन का हुआ उद्घाटन,
Seraikela
सरायकेला। बड़ा कांकड़ा पंचायत में मंगलवार को धान अधिप्राप्ति लैंपस भवन का उद्घाटन किया गया। लैंपस अध्यक्ष विनू तियू द्वारा फीता काटकर लैंपस भवन का उद्घाटन किया गया।

इसके साथ ही लैंपस सचिव मंजू देवी, जन सेवक धनीराम महतो, पंचायत सचिव राधा महतो, शंकर कुमार सतपथी, किसान मित्र बालक दास महतो, लखन महतो सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति में धान अधिप्राप्ति कार्य का सुचारू रूप से प्रारंभ किया गया। मौके पर उपस्थित सभी ने किसानों को धान अधिप्राप्ति केंद्र पर धान की बिक्री करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि बिचौलियों के चुंगल में नहीं फंसे। और सरकार द्वारा निर्धारित दर पर सुरक्षित तरीके से अपनी मेहनत से उपजाई गई धान का विक्रय करें।
