संजय जोशी ने खरसावां बीईईओ का कार्यभार संभालाः
बोले-शिक्षा व्यवस्था में सुधार पहली प्राथमिकता होगी,
kharsawan
खरसावां प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईईओ) नवल किशोर सिंह के चांडिल स्थानांतरण के बाद कुचाई प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार जोशी ने शुक्रवार को खरसावां की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला। निवर्तमान बीईईओ नवल किशोर सिंह ने प्रखंड संसाधन केन्द्र परिसर में उन्हें औपचारिक रूप से प्रभार सौंपा। बीआरसी में नए बीईईओं का शिक्षकों ने उनका गुलदस्ता देकर स्वागत किया। जबकि निवर्तमान बीईईओ को शिक्षक संघ के जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने बुके देकर विदाई दी। कार्यभार ग्रहण करने के बाद बीईईओ संजय कुमार जोशी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रखंड में शिक्षकों की समस्याओं का समाधान और विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में लगातार काम किया जाएगा। गौरतलब है कि संजय कुमार जोशी वर्तमान में कुचाई की बीईईओ हैं और उन्हें खरसावां का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस अवसर पर शिक्षकों ने नई बीईईओ संजय कुमार जोशी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। साथ ही, निवर्तमान बीईईओ नवल किशोर सिंह को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस दौरान मुख्य रूप से एजीएम राजेश कुमार राम, बीपीओ पंकज कुमार महतो, बीआरपी राजेंद्र गोप, अब्दुल मजीद खान, मनोज सिंह, अजीत कुंभकार, प्रताप मिश्रा, मिलन महतो, सुमन सथुवां, संजीव महतो, बनबिहारी प्रधान, सत्यनारायण अधीर, सीआरपी सरोज कुमार मिश्रा, लेखपाल कृष्णा मोहन महतो, प्रधान हेम्बम, प्रर्मेंद्र कुमार पाति आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 4: 29 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
