खरसावां मॉडल स्कूल में उत्साह पूर्वक मना हिंदी
दिवस, हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति
एकता और पहचान के प्रतीक हैं-बासुमति मिश्रा
kharsawan
खरसावां के बुरुडीह स्थित मॉडल स्कूल में हिंदी दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा में वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्व पर भाषण कविता पाठ निबंध तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कविता प्रस्तुति प्रतियोगिता में प्रथम अनीता सोय और द्वितीय स्थान मुक्ता मुंडा, मुहावरों की समझ प्रतियोगिता में प्रथम अभिप्रिया पाणि, द्वितीय दिव्या कुमारी एवं तृतीय मीरा महतो, महान हिंदी साहित्यकारों की जीवनी प्रस्तुति प्रतियोगिताओं में प्रथम बादल मुण्डरी, द्वितीय सुशांत प्रधान, तृतीय सालमती सरदार । इन प्रतियोगिताओं के अलावा विराम चिन्हों की नाट्य प्रस्तुति में मनीषा हांसदा, आलिया रमीज, अनम खातून, नेहा कुमारी, डिंपल पुथाल, अनीता सोय, मुक्ता मुंडा ने शिक्षाप्रद एवं मनमोहक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हिंदी के समृद्ध परंपरा और गौरवपूर्ण प्रस्तुतियों से सभी की तालियां बटोरी। इस अवसर पर विजयी सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किए गए। मौके पर हिंदी शिक्षिका शशिबाला बागे ने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा ही नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति परंपरा में जीवन शैली का अभिन्न हिस्सा है। वहीं शिक्षक जीडी महन्त ने कहा कि हिंदी भाषा सभी समुदायों, मजहबों एवं संस्कृतियों को एक सूत्र में बांधने का कार्य करती है। प्रभारी प्रधानाचार्या बासुमति मिश्रा नेकहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति एकता और पहचान की प्रतीक है। हमें गर्व होना चाहिए कि हिंदी विश्व की प्रमुख भाषाओं में स्थान रखती है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बीएड प्रशिक्षणार्थी शिक्षिकाए चूड़ामणि महतो, सुष्मिता कुमारी महतो, प्रतिभा पति, सुजाता महतो, सतीश सेन प्रधान, प्रभात कुमार महतो, प्रियतम सिंह, विकास चंद्र महतो बसंती महतो, चंदन कुमार महतो, सुनीता महतो, पुष्पा महतो आदि का अहम योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन हिंदी बीएड प्रशिक्षिकाएं सुजाता महतो और चूड़ामणि महतो ने दोनों मिलकर एक साथ आकर्षक अंदाज किया।
September 6, 2026 4: 43 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
