खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय जोजोकुडमा में
विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक, शिक्षा की प्रगति पर चर्चा, बच्चों के
सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर समन्वय आवश्यक है-गागराई,
Kharsawan
खरसावां प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय जोजोकुडमा में विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक (एसपीटीएम) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। बैठक में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। मौके पर श्री गागराई ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता, नियमित उपस्थिति, अनुशासन एवं अभिभावकों की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षक और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय की बुनियादी सुविधाओं, शैक्षणिक संसाधनों और छात्र-छात्राओं की समस्याओं की जानकारी ली तथा समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक में शिक्षकों ने छात्रों की प्रगति रिपोर्ट, सीखने की चुनौतियों और सुधारात्मक उपायों पर चर्चा की। अभिभावकों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा विधायक का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान पीएसटीएम में प्रत्येक कक्षा के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सर्टिर्फिकेट और उनके अभिभावकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह बैठक विद्यालय में शैक्षणिक माहौल को सुदृढ़ करने एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही। इस बैठक में मुख्य रूप से खरसावां विधायक दशरथ गागराई, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार जोशी, बीपीओ पंकज कुमार महतो, शंशाक शेखर सिंहदेव सहित सीआरपी, स्कूल के शिक्षक, अभिभावक आदि उपस्थित थे।
April 23, 2026 11: 37 pm
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
