खरसावां के मिशन ऑफ एलोहीम इंग्लिश स्कूल
मना शिक्षक दिवस, शिक्षा वह दीप है जो जीवन भर इंसान को
शिक्षित बनाकर संस्कृति एवं विरासत से जोड़ता है-सिंहदेव
kharsawan
खरसावां मिशन ऑफ एलोहीम इंग्लिश स्कूल में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। शिक्षक दिवस के कार्यक्रम की शुरूआत खरसांवा के विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंहदेव, मध्य विद्यालय के पूर्व शिक्षक दीपक महतो, विद्यालय के डायरेक्टर पंकज महतो, शिक्षक जगन्नाथ महतो ने महान शिक्षाविद और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया। मौके पर श्री सिंहदेव ने कहा कि शिक्षा वह दीप है जो जीवन भर एक इंसान को शिक्षित बनाकर संस्कृति एवं विरासत से जोड़ता है। छात्र-छात्राएं घर में संस्कार सिखाते हैं और विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करते हैं। उन्होने कहा कि यही छात्र-छात्राएं आने वाले दिनों में देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। वही विद्यालय के डायरेक्टर पंकज महतो ने कहा कि हमारी कोशिश रहती है कि क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को शिक्षित बनाना एवं इंग्लिश शिक्षा के मार्ग पर जोड़ना। कार्यक्रम के दौरान पूर्व शिक्षक दीपक महतो ने कहा कि शिक्षा से देश का संस्कृति एवं प्रतिष्ठा कायम रहता है। कार्यक्रम का सफल संचालन जगन्नाथ महतो ने किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्र-छात्राओं को बेहतर गीत संगीत के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षकों के सम्मान में देश गीत प्रस्तुति किया। साथ ही सभी शिक्षकों सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से स्कूल के अभिभावक के साथ छात्र-छात्राए व शिक्षक गण उपस्थित थे।
July 23, 2026 7: 37 pm
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
