खरसावां के ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल में फेयरवेल, दसवीं
के छात्रों को दी विदाई, विद्यार्थी अपने जीवन में शिक्षा को जितना
गढ़ेंगे, जीवन में उतना ही कामयाब होंगे-डोमनिक राज,
Kharsawan
खरसावां स्थित ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन विद्यालय के निर्देशक डोमिनिक राज के नेतृत्व में किया गया, जिसमें विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर दसवीं कक्षा के विद्यार्थी अभिषेक मंडल, सुधीर महतो, बिदुर महतो, आशीष महतो, रेहान अहमद, कार्तिक कालिंदी, खुशी सोय एवं दीया दास को औपचारिक रूप से विदाई दी गई। मौके पर श्री राज ने कहा कि शिक्षा जीवन का मुख्य अंग है। जो विद्यार्थी अपने जीवन में शिक्षा को जितना गढ़ेंगे, जीवन में उतना ही कामयाब होंगे। साथ ही आगामी बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। श्री राज नेें भावुक उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह एक चिड़िया अपने बच्चों की देखभाल घोंसले में करती है और जब वे उड़ने के काबिल हो जाते हैं तो उन्हें खुले आसमान में उड़ने के लिए छोड़ देती है। उसी तरह शिक्षक भी अपने विद्यार्थियों को तैयार करते हैं। अंत में छात्रों को जीवन के पहले महत्वपूर्ण पड़ाव को सफलता पूर्वक पार करने की सलाह दी। उन्होंने परीक्षा के अंतिम समय में संयम बनाए रखते हुए पूरे सिलेबस का नियमित रिवीजन करने पर जोर दिया। जबकि अन्य शिक्षको ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों का महत्व बताते हुए कहा कि कक्षा दसवीं का यह पड़ाव जीवन की एक नई दिशा तय करता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रों ने भी अपने विद्यालय के अनुभव साझा किए और शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से देबाशीष मुखर्जी, मुक्ता डे, आशा रानी पटनायक, देवाशीष साहू, प्रतिमा बेहरा, गौरी साहू, शिशुपा महतो, सानिका कुमारी, लुद्री सोया, सुजल मंडल, प्रणब पाणी, आकाश रथ, सत्यभामा, अलका मोहंती, विश्वकर्मा सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
June 8, 2026 4: 30 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
