खरसावां के बुरुडीह उच्च विद्यालय में मना बाल दिवस
व बिरसा मुंडा की जयंती, हमें ऐसे समाज का निर्माण करना चाहिए
जहां हर बच्चा अपने ख्वाबों को पूरा कर सकें- प्रदीप,
kharsawan
खरसावां के बुरूडीह उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शुक्रवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ-साथ धरती आबा बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित सह नेहरू जी एवं बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर की गई, जिसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो, शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ छात्र-छात्राओं ने भी नेहरू जी और धरती आबा के चित्र पर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो ने नेहरू जी और बिरसा मुंडा के जीवन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा की धरती आबा को भगवान का दर्जा दिया गया था, क्योंकि वे आदिवासियों को उनके जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए एकजुट करने का प्रयास कर उन्हें ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष करना सिखाया। जबकि शिक्षक प्रदीप कुमार महतो ने नेहरू जी और बिरसा मुंडा के जीवन से बच्चों को अवगत कराते हुए कहा कि बाल दिवस का महत्व सिर्फ जश्न मनाना नहीं बल्कि बच्चों को उनका अधिकार किस तरह से मिले, उनका भविष्य किस तरह से उज्जवल हो इसके लिए हमें प्रयास करनी चाहिए। हमें ऐसे समाज का निर्माण करना चाहिए जहां हर बच्चा अपने ख्वाबों को पूरा कर सकें। इसके अलावे शिक्षक लक्ष्मण कुमार साहू ने भी बिरसा मुंडा और पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन कृतित्व और व्यक्तित्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालें। इस दौरान झारखंड राज्य के स्थापना रजत जयंती वर्ष के अवसर पर प्रखंड स्तरीय चित्रांकन, निबंध और क्विज प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय आए शिवम कुमार सोय, दुर्गापरी महतो, संगीता प्रमाणिक को विद्यालय प्रांगण में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने भाषण और आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सबों का मन मोह लिया। इस दौरान मुंख्य रूप से विद्यालय के शिक्षक तुषार कांति महतो, अनीशा लकड़ा, लक्ष्मण साहू, लवली कुमारी, धर्मेंद्र महतो, प्रदीप कुमार महतो, नीलमोहन महतो, युधिष्ठिर पान, हरीचरन आदि सैकड़ो बच्चे उपस्थित थे।
July 23, 2026 4: 00 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
