खरसावां मे शिक्षा विभाग के संचालित खेलो झारखंड प्रतियोगिता मे भारी अनियमिताओं की जांच की मांग पर उपायुक्त से शिकायत,
Seraikella
खरसावां के अर्जुना स्टेडियम मे शिक्षा विभाग के संचालित खेलो झारखंड प्रतियोगिता-2025-26 मे भारी अनियमिताओं की शिकायत सरायकेला खरसावां जिला उपायुक्त से किया गया है। सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने सरायकेला खरसावां जिला उपायुक्त को पत्र लिखकर खेलो झारखंड कार्यक्रम के तहत शिक्षा विभाग द्वारा भारी अनियमिताओं की जांच की मांग की है। उपायुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत खेलो झारखंड कार्यक्रम के तहत शिक्षा विभाग द्वारा जिले के कई प्रखंडों में अनियमिता की शिकायत आई है। जिसमें खासकर खरसावां प्रखंड के अर्जुन स्टेडियम में चलाए जा रहे मैच में भारी अपमानित की शिकायत मिली है। फुटबॉल मैच के दौरान बहुत सारे खिलाड़ियों के साथ अपमानित व्यवहार किया गया। साथ ही मैच बिना खेले टॉस और पेनल्टी कॉर्नर द्वारा विजेता का फैसला लिया गया। जो सर्वथा अनुचित है। लगभग 400 खिलाड़ियों के उपस्थिति में केवल 200 खिलाड़ियों के लिए निम्न स्तर की खिचड़ी की व्यवस्था की गई थी। विदित हो कि खिलाड़ियों को सुदूर ग्रामीण छात्रों से सुबह 7 बजे ही बुलाया गया था।दिनभर भूख प्यास तड़पते खिलाड़ियों को 3 बजे खिचड़ी वितरित की गई। खेलों में भी आयु को भी ध्यान में नहीं रखा गया। 14 वर्ष आयु के खिलाड़ी 17 वर्ष की आयु 17 एवं 19 वर्ष के आयोग के खिलाड़ी 14 वर्ष की आयु के खिलाड़ी के साथ खेलते हुए नजर आए। इसी तरह सभी वर्ग के आयु की समानता को भी नजरअंदाज किया गया। ऊपर से शिक्षकों को भी धमकाया गया। अगर आप ज्यादा बोलेगा तो आपको सस्पेंड कर देंगे। ऐसा आप पंकज महतो नामक बीपीओ ने कहा जो पूरे टूर्नामेंट का व्यवस्थापक थे।
विशेष बात यह है कि फुटबॉल में अंडर 14 ,17 और 19 बालक एवं बालिका वर्ग में प्रखंड में दर्जनों टीम ने हिस्सा लिया। परंतु अधिकांश टीमों को बिना मैच करायें टॉस के जरिए हार जीत का फैसला कर दिया गया। इस बात को लेकर पूरे प्रखंड क्षेत्र के खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में भारी आक्रोश है और लोग मुख्यमंत्री से खेलो झारखंड की सार्थकता पर प्रश्न पूछने वाले है। प्रखंड संसाधन केंद्र द्वारा लगभग 30 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति इस प्रतियोगिता में की गई थी। जबकि लगभग आधे शिक्षक की अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए नजर आए बाकी शिक्षक व्यवस्था का हवाला देते हुए चलते बने। उन्होंने उपायुक्त से खेलो झारखंड जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम को शिक्षा विभाग द्वारा की गई भारी अनियमियता की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई।
April 24, 2026 4: 43 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
