कुचाई कस्तूरबा में चला विशेष जागरूकता कार्यक्रम,
छात्राओं को आत्मरक्षा और आत्मसम्मान की दी जानकारी,
kuchai
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला खरसावां की ओर से कुचाई कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर बालिकाओं में शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पीएलवी मुकेश कुमार साहू और रमेश कुम्हार ने किया। कार्यक्रम में छात्राओं को अपने अधिकारों, व्यक्तिगत स्वच्छता , संतुलित आहार, आत्मरक्षा और आत्मसम्मान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान प्रश्नोत्तरी सत्र और अनुभव साझा करने जैसी गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं को सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया एवं प्रश्नोत्तरी में उत्तरीण छात्राओं के कलम देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पीएलवी मुकेश कुमार साहू,रमेश कुम्हार उपस्थित थे।
April 24, 2026 4: 40 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
