खरसावां मे जिले के रेफरीयों का एकदिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, आज रेफरिंग मात्र एक शौक नहीं बल्कि आजीविका का साधन भी है-ओम प्रकाश ठाकुर
Kharsawan सरायकेला खरसावां के जिले के रेफरीयों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आज अर्जुना स्टेडियम खरसावां में संपन्न हुई। झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देशानुसार जिले के रेफरियों को प्रशिक्षित करने के लिए राष्ट्रीय रेफरी ओम प्रकाश ठाकुर उपस्थित थे। उद्घाटन सत्र को प्रारंभ करते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि आज रेफरिंग मात्र एक शौक नहीं बल्कि आजीविका का साधन भी है । अगर हम सही ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त कर इस क्षेत्र में मेहनत करें तो नौकरी की तलाश करने की आवश्यकता नहीं रहेगी। उन्होंने जिले में रेफरीयों के स्तर को ऊंचा करने के लिए आयोजित जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के इस प्रशिक्षण सत्र की सराहना की। इस दौरान श्री ठाकुर ने फुटबॉल में रेफरियों की भूमिका पर विस्तृत चर्चा करते हुए नए अंतरराष्ट्रीय नियमों की जानकारी दी। उद्घाटन समारोह में जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद दिलदार, पिनाकी रंजन, बलराम महतो, संजय सुंडी, बिरेन पॉल, संतोष महतो, रघुनाथ महतो, अनुराग सोय, विकाश कुमार, दीकु हेंब्रम, लील चांद बारीक, धनंजय कालिंदी, एन के सिंहदेव, विशाल गोप, रोहित मुंडा सहित कई रेफरी उपस्थित थे।
April 24, 2026 6: 10 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
