गम्हरिया के सागर रत्न प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के विरुद्ध महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन,जबरन बिल्डिंग का निर्माण कर भूमि पर अवैध कब्जा का आरोप,
Gamhariya गम्हरिया स्थित श्रीरामपुर राहेरगोरा में को सागर रत्न प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के विरुद्ध महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। ग्रामीण महिलाओं ने आरोप लगाया कि सागर रत्न प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा जबरन बिल्डिंग का निर्माण कर 7:30 कट्ठा से ज्यादा भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया हैं, जिसकी शिकायत अंचल अधिकारी से की गई हैं। इधर सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर कंपनी गेट के समक्ष प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों महिलाओं को हटवाया। इस मामले को लेकर कंपनी प्रबंधन से बात करने की कोशिश की गई, मगर उनके तरफ से कोई भी सामने नहीं आया हैं। इस संदर्भ में गम्हरिया अंचलाधिकारी कुमार अरविंद बेदिया ने जानकारी दी कि ग्रामीण महिला द्वारा इसकी शिकायत मिली है। जमीन से संबंधित प्रबंधन से कागजातों की मांग की गई है, वही आमीन एवं कर्मचारियों द्वारा भूमि का नापीकरण कर जांच की जाएगी।
October 23, 2026 9: 23 am
Breaking
- खरसावां के लोसोदिकी में दहकते अंगारों पर चले मां मनसा के भक्त, हठभक्ति और आस्था का दिखा अद्भुत संगम, श्रद्वालुओं की मौजूदगी में निभाई गई वर्षों पुरानी परंपरा,
- खरसावां के सरस्वती शिशु मंदिर की नई प्रबंधन समिति गठित, सुमंत चन्द्र महांती बने अध्यक्ष, बैद्यनाथ मालाकार को सचिव और प्रभाकर मंडल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी,
- खरसावां-कुचाई में हर्षाेल्लास के साथ हुई सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति व समृद्धि की कामना,
- सरायकेला के मुरुप में विजया दशमी पर एकादशी को माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए दहकते अग्निकुंड पर नंगे पांव चलकर दिखाए भक्ती, उमड़ी श्रद्धालूओं की भीड़
- श्री सीमेंट कंपनी के निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल से सरिया चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार, खरसावां पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सरिया किया बरामद,
- पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, खून से सना चाकू और ईंट बरामद सिनी ओपी क्षेत्र के धातकीडीह गांव का मामला, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन पर दर्ज हुआ था मामला, हत्या में प्रयुक्त सामान जब्त
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
