खरसावां-कुचाई में विश्वकर्मा पूजा की रही धूम
जगह जगह शिल्पदेव भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित
कर पूजे गए शिल्पदेव भगवान विश्वकर्मा
kharsawan
समस्त कलाओं के स्वामी देवताओं के इंजीनियर भगवान विश्वकर्मा पूजा की धूम रही। जगह जगह हो रही पूजा-अर्चना से खरसावां-कुचाई क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। भक्तों ने जगह जगह शिल्पदेव भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विभिन्न संगठनों व संस्थानों द्वारा भगवान की पूजा अर्चना की गई। हिन्दु, मुस्लिम, सिख, इसाई सहित विभिन्न समाज के लोगो के द्वारा खरसावां चांदनी चौक में मैक्सी टैक्सी संध खरसावां के बैनर तले भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना किया गया। साथ ही एक कुन्टल चावल का प्रसाद वितरण किया गया। इसके अलावे ग्रामीण क्षेत्रों के राजखरसावां व बडाबाम्बों रेलवे स्टेशन के कार्यालय में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर पूजा की गई। वही 33/11 केवी पावर ग्रीड सब स्टेशन राजखरसावां, 125/33 केवी पावर ग्रीड राजखरसावां, खरसावां बजारसाही, आमदा बस स्टैन्ड, कुचाई बस स्टैन्ड, कुचाई विधुत सब स्टेशन, खरसावा हिरो शो रूम, मोटरसाईकिल गै्रज, इलेक्ट्रिकल दुकान, बडाबाम्बों में साउथ ईस्टर्न रेलवे विभाग, कुचाई के सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में धुमधाम से शिल्पदेव की पूजा की गई। साथ ही आरती के साथ श्रद्वालु के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। भगवान विश्वकर्मा पूजा अर्चना कर खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने क्षेत्र की सुख समृद्वि व शांति की कामना की गई। मुख्य भुमिका निभाने वालो में मैक्सी टैक्सी संध खरसावां के शेलैस सिंह, सहित सभी समुदाय के लोग शामिल थे।
September 6, 2026 11: 37 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
