खरसावां के गोंडामारा के ग्रामीण लो वोल्टेज बिजली समस्या
से परेशान, युवा कांग्रेस ने कार्यपालक अभियंता को सौंपा ज्ञापन, 100
केवी का नया ट्रांसफर्मर एवं खम्भा उपलब्ध कराने की मांग,
kharsawan
खरसावां प्रखंड के अंतर्गत गोंडामारा गांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इस कारण से ग्रामीणों को घरेलू उपकरण चलाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली की कम वोल्टेज के चलते पंखे, फ्रिज, मोटर और अन्य विद्युत उपकरण ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। समस्या से त्रस्त ग्रामीणों नेय युवा कांग्रेस के सरायकेला खरसावां जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आज सरायकेला खरसावां विधुत विभाग के कार्यपालक अभियंता को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने शीघ्र 100 केवी के ट्रांसफार्मर बदलने, बिजली खम्भा उपलब्ध कराने एवं लाइन सुधार कार्य कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि शाम के समय वोल्टेज इतनी कम हो जाती है कि बल्ब तक मंद जलते हैं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ज्ञापंन के माध्यम से ग्रामीणो एवं युवा काग्रेसियों ने कहा कि खरसावां प्रखंड के जोरडीहा पंचायत अंतर्गत ग्राम गोंडामारा में लगभग 170 परिवार है। जो बिजली उपभोक्ता भी है। वहां 100 केवी का ट्रांसफर्मर लगा हुआ है। आये दिन उपभाक्ताओं को तो वोल्टेज बिजली उपलब्ध होती है। जिससे उपभोक्ताओं में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसपर विधुत विभाग के कार्यपालक अभियंता को अति शीघ्र ग्रामीणों की परेशानियों को देखते हुए 100 केवी का ट्रांसफर्मर एवं खम्भा उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों और कांग्रेसियों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान शीघ्र नहीं हुआ, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान मुख्य रूप से बीस सूत्री सदस्य बलभद्र महतो, कन्हैयालाल सामड, सौरभ तांती, बरजू लोहार, सुकलाल होनहागा, सुखदेव नायक, जगन्नाथ नायक, कृष्णा नायक, सुनील नायक, जयपाल नायक, बीरेंद्र नायक, वशिष्ठ नायक, मकरू नायक, जोनेक नायक, श्रीराम नायक, लखन नायक, दिलीप नायक, मानकी नायक सहित काफी संख्या में युवा कांग्रेसी व ग्रामीण उपस्थित थे।
June 21, 2026 9: 59 am
Breaking
- मोहर्रम को लेकर सरायकेला थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
- नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता रैली, बच्चा चोर अफवाहों से सावधान रहने की अपील
- कुचाई के सेलायडीह मे शौच के लिए निकले 12 वर्षीय बालक को सांप ने डसा, गंभीर हालत में सरायकेला सदर अस्पताल रेफर
- खरसावां के अभिजीत कबाड़ फैक्ट्री में चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार
- खरसावां में उत्कल सम्मिलनी ने मनाया पंडित गोपबंधु दास की पुण्यतिथि, ओडिया समाज ने दी श्रद्वाजंलि, श्री दास दीन-दुखियों की सेवा में पूरा जीवन खपा दिया-सुशील
- खरसावां में भाजपा की विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 पर कार्यशाला, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने के लिए भी जिम्मेदार है- डॉ. गोस्वामी,
- कुचाई के बंगुरडीह में पानी की समस्या पर बैठक, तैयार किया गया जल संसाधन मानचित्र, जल स्रोत की पवित्रता एवं सांस्कृतिक महत्व को संरक्षित रखना सामूहिक जिम्मेदारी,
- राजनगर प्रखंड अंतर्गत कुमडीह गांव में पेपर प्लेट निर्माण इकाई का हुआ शुभारंभ, एसएचजी महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित…*
