खरसावां में उत्कल सम्मिलनी ने मनाया पंडित गोपबंधु
दास की पुण्यतिथि, ओडिया समाज ने दी श्रद्वाजंलि, श्री दास
दीन-दुखियों की सेवा में पूरा जीवन खपा दिया-सुशील
Kharsawan
खरसावां के गोपबंधु चौक प्रागण में बुधवार को उत्कल सम्मिलनी उडिया शिक्षक संघ सरायकेला खरसावां के द्वारा पंडित गोपबंधु दास की पुण्यतिथि सादगी के साथ मनाई गई। ओडिया समाज के लोगो ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बारी बारी से पंडित गोपबंधु दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ओड़िया भाषा संस्कृति को जन जन तक पहुचानें का संक्लप लिया। मौके पर उत्कल सम्मिलनी के जिला प्ररिदर्शक सुशील षाड़गी ने कहा कि समाज सेवा, गरीब के प्रति स्नेह की वजह से उन्हे में इन्हे गरीबों के दोस्त के रूप में जाना जाता है। दीन-दुखियों की सेवा में पूरा जीवन खपा देने वाले उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास भारत रत्न से विभुषित कराने के लिए हर संभव कोशिश शुरू हो थी। गोपबंधु दास का देहात 17 जून 1928 को हुआ था। उन्होने कहा कि ओड़िया भाषा संस्कृति का बिकास जरूरी है। सकारात्मक सोच के साथ भाषा संस्कृति की रक्षा कर बिकास में अपना योगदान दे। समाज का बिकास किसी एक से नही हो सकता है। इसके लिए सबकी सभागिता जरूरी है। वही उत्कल सम्मिलनी के जिलाध्यक्ष सुमंत चन्द्र मंहती ने कहा कि मातुभाषा अपनी सभ्यता संस्कृति के प्रति हमेषा मनोभाव रखना हम सभी का परम कर्तत्व है। समाज को अपना इतिहास जानने की जरूरत है। समाज के बिकास में तत्पर रहनेवाले महापुरूष गोपबंधु दास ने अपना पुरा जीवन जनता को समर्पित कर दिया था। इस दौरान मुख्य रूप से उत्कल सम्मिलनी के जिलाध्यक्ष सुमंत चंद्र मोहंती, जिला उपाध्यक्ष बिरोजा पति, जिला परिदर्शक सुशील षाड़ंगी, सपन मंडल, आलोक दास, जयजीत षाड़ंगी, हाबु षांडगी, चंद्रभानु प्रधान आदि ने गोपबंधु दास के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्वाजंलि दी।
September 6, 2026 8: 54 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
