राजनगर के टांगरानी में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, फाइनल आज, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा उचित मंच: जोबा माझी
Rajnagar
राजनगर: नव युवक संघ टांगरानी की ओर से टांगरानी ग्राम में दो दिवसीय वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित किया गया। रविवार को ग्रुप-ए के मैच खेले गये। उद्घाटन मैच जगुवार-11 और अभिजीत एफसी के बीच खेला गया। जिसमें अभिजीत एफसी की टीम 2-0 से विजयी रही। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी उपस्थित रही। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में सरायकेला से झामुमो के प्रत्याशी रहे गणेश महाली, झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ शुभेन्दु महतो, केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, विशु हेम्ब्रम, कांग्रेस नेता कालीपद सोरेन, रामजीत हांसदा, भुगलु सोरेन, सुबल महतो, रामसिंह हेम्ब्रम, गुमडी मुर्मू समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सांसद जोबा माझी ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। गांव स्तर पर आयोजित होने वाले प्रतियोगिताओं में प्रतिभाएं नजर आती है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा मेहनत जारी रखे, एक दिन सफलता जरूर मिलेगी। कहा कि सरकार खेल और खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। आयोजकों ने जानकारी दी कि सोमवार को ग्रुप-बी के मैच में नाइजेरियन मूल के विदेशी खिलाड़ी भी मैदान में नजर आएंगे। रविवार को प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला दीवाना क्लब केरवाडूंगी रीमिक्स जेएसआर और पटमदा लौजोडा के बीच खेला गया। जिसमें पटमदा की टीम विजयी रही।
September 7, 2026 12: 31 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
