खरसावां में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण पर बीआरपी,
सीआरपी व रसोईया-सह-सहायिका का प्रशिक्षण, बच्चों को समय
पर पौष्टिक और संतुलित भोजन देना अनिवार्य है-बीईईओ
kharsawan
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के द्वारा खरसावां प्रखंड संसाधन केन्द्र में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत बीआरपी, सीआरपी व रसोईया सह सहायिका का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रशिक्षक की भुमिका निभाते हुए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नवल किशोर सिंह ने बताया कि बच्चों के भोजन को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मेन्यू के अनुसार सभी बच्चों को समय पर पौष्टिक और संतुलित भोजन देना अनिवार्य है। विद्यालयों में किचन गार्डन की उपयोगिता पर विशेष बल दिया गया। स्थानीय पोषक तत्वों वाले पौधे लगाकर भोजन को अधिक स्वास्थ्यवर्धक बनाया जा सकता है। विशेष रूप से सहजन के पौधों को लगाने और उनके उपयोग को प्रोत्साहित करने की बात कही गयी। वही प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार महतो ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य मध्याहन भोजन तैयार करने में स्वच्छता और सुरक्षा तरीको पर प्रशिक्षित करना, पोषण मूल्यों, स्थानीय पोषक तत्वों और पोषण वाटिका के उपयोग के बारे में जागरूकता बढ़ाना, स्थानीय रूप से उपलब्ध सामग्री का उपयोग करके मेनू में विविधता लाने के तरीकों से अवगत करना, सूखे और गीले कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन के उपयोग सहित अपशिष्ट प्रबंधन तरीको की जानकारी एवं उपयोग से अवगत करना, किचेन-सह-स्टोर कक्ष का उपयोग एवं रखरखाव के महत्व को समझना तथा पोषण वाटिका का निर्माण, उपयोग एवं रखरखाव के महत्व को समझना है। इस दौरान इसमें प्रखंड क्षेत्र के बीआरपी, सीआरपी व सभी संकुलों की चयनित संयोजिकाएं और संकुल साधनसेवियों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्य रूप से बीईईओ नवल किशोर सिंह, बीआरपी पंकज कुमार महतो, बीआरपी राजेन्द्र गोप, प्रिया रंजन महतो, सीआरपी सरोज मिश्रा, सुभाष चन्द्र प्रधान, गोपाल शतपति, वैधनाथ मालाकार, विशेश्वर महतो, रसोईया व सहायिका बबिता बानर्जी, गायत्री साहु, सावित्री बादिया, पुष्पालता प्रधान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
September 7, 2026 1: 13 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
