सरायकेला के जगन्नाथपुर के रंगाटांड मे दिवंगत समाजसेवी नीलसेन प्रधान के प्रतिमा का अनावरण आज, तैयारी पूरी
Kharsawan
खरसावां के क्षेत्रीय गौड़ समाज, महालिमोरूप द्वारा जगन्नाथपुर गाँव के रंगाटांड पर स्थित भगवान श्रीकृष्ण मन्दिर परिसर में दिवंगत समाजसेवी नीलसेन के प्रतिमा का अनावरण रविवार को होगा। इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। ज्ञात हो कि दिवंगत समाजसेवी नीलसेन प्रधान चक्रधरपुर रेलवे ऑफिस सुप्रिडेंट , गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष, महालिमोरूप क्षेत्रीय गौड़ समाज के अध्यक्ष, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा व मेला के शुभारंभकर्ता एव मुख्य सूत्रधार तथा जन्माष्टमी पूजा व मेला आयोजन समिति के पूर्व अध्यक्ष थे। उनका हाल ही में आकस्मिक निधन हो गया। उन्हीं के स्मृति पर प्रतिमा बनाया गया है। उक्त आशय की जानकारी क्षेत्रीय गौड़ समाज, महालिमोरूप के अध्यक्ष नागेश्वर प्रधान, सचिव हेमसागर प्रधान, कोषाध्यक्ष जगन्नाथ प्रधान संयुक्त रूप से देते हुए उन तीनों ने गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय जिला, प्रखण्ड के पदाधिकारियोँ समेत पंचायत के बुद्धिजीवी लोगों को स्व. नीलसेन प्रधान के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किए है।
September 7, 2026 12: 32 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
