विधायक ने नीमडीह के बाड़ेदा में किया मल्टी पर्पस सेंटर निर्माण कार्य का शिलान्यास
Chandil
चांडिल (Bidhyut mahato) पीएम जनमन के तहत स्वीकृत नीमडीह प्रखंड प्रखंड क्षेत्र के बाड़ेदा में बुधवार को विधायक सविता महतो ने मल्टी पर्पस सेंटर (एमपीसी ) निर्माण कार्य का शिलान्यास विधिवत शिलापट्ट अनावरण कर किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि मल्टी पर्पस सेंटर का निर्माण करीब 59 लाख रुपये कि लागत से किया जाएगा। विधायक ने कहा केंद्र का निर्माण होने से लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने संवेदक को सेंटर का निर्माण कार्य ससमय व गुणवत्तापूर्ण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुखिया बरुन सिंह, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप, विश्वनाथ दास, अनिल मांझी, मंगल मांझी, नीलकमल महतो आदि काफी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।
June 21, 2026 7: 11 am
Breaking
- मोहर्रम को लेकर सरायकेला थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
- नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता रैली, बच्चा चोर अफवाहों से सावधान रहने की अपील
- कुचाई के सेलायडीह मे शौच के लिए निकले 12 वर्षीय बालक को सांप ने डसा, गंभीर हालत में सरायकेला सदर अस्पताल रेफर
- खरसावां के अभिजीत कबाड़ फैक्ट्री में चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार
- खरसावां में उत्कल सम्मिलनी ने मनाया पंडित गोपबंधु दास की पुण्यतिथि, ओडिया समाज ने दी श्रद्वाजंलि, श्री दास दीन-दुखियों की सेवा में पूरा जीवन खपा दिया-सुशील
- खरसावां में भाजपा की विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 पर कार्यशाला, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने के लिए भी जिम्मेदार है- डॉ. गोस्वामी,
- कुचाई के बंगुरडीह में पानी की समस्या पर बैठक, तैयार किया गया जल संसाधन मानचित्र, जल स्रोत की पवित्रता एवं सांस्कृतिक महत्व को संरक्षित रखना सामूहिक जिम्मेदारी,
- राजनगर प्रखंड अंतर्गत कुमडीह गांव में पेपर प्लेट निर्माण इकाई का हुआ शुभारंभ, एसएचजी महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित…*
