उपभोक्ता वस्तुओं पर जीएसटी दरों में भारी कटौती का फैसला स्वागत योग्य कदम – मनोज चौधरी
Seraikella
सरायकेला :सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह जिला चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महासचिव मनोज कुमार चौधरी ने उपभोक्ता वस्तुओं पर जीएसटी दरों में भारी कटौती का स्वागत करते हुए कहा कि हम ऐतिहासिक कदम के लिए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के आभारी हैं जीएसटी कौंसिल ने आम लोगों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए जीएसटी के मौजूदा चार स्लैब – 5, 12, 18 और 28 प्रतिशत में बदलाव करते हुए इसे 5 और 18 प्रतिशत के टैक्स स्लैब में बदल दिया है. इससे जरूरत के सामान सस्ते होंगे और टैक्स वसूली की प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी. जीएसटी कटौती से जहां छोटे व्यापारीयों को व्यापार करने का आसानी होगी वही दूसरी और महंगाई पर करारा वार करते हुए आम उपभोक्ताओं के जनजीवन को और आसान बनाएगी चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जीएसटी कटौती से अब रोज़मर्रा की ज़रूरी चीज़ें हों या किसानों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण, स्वास्थ्य सेवाएँ हों या शिक्षा और इलेक्ट्रॉनिक सामान—सब कुछ पहले से कहीं ज्यादा सस्ता होगा.विदित हो कि अमेरिकी टैरिफ का मुकाबला करने के लिए सरकार ने घरेलू मांग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साबुन से लेकर छोटी कारों तक सैकड़ों उपभोक्ता वस्तुओं पर जीएसटी दरों में कटौती की है.
July 30, 2026 5: 32 am
Breaking
- प्रमंडलीय आयुक्त, कोल्हान ने राजनगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण…* *कार्यालयीन व्यवस्था, जनसेवा एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश…*
- जिला फुटबॉल लीग 2026: नारायणबेड़ा को हराकर मातकमडीह एसएफसी सुपर-5 में, सुखराम सोरेन की हैट्रिक से 5-1 की शानदार जीत
- आसंगी बस्ती से श्रद्धालुओं का जत्था दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों का भ्रमण कर लौटा*
- सरायकेला में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष निरीक्षण अभियान संपन्न…* उपायुक्त के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा नियमित जांच अभियान चलाया जाएगा, एक्सपायरी एवं मानकविहीन खाद्य सामग्री की बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई…*
- कुचाई के भुरकुंडा में जर्जर घर में रहने को मजबूर दो बुजुर्ग महिलाएं, आवास व पेंशन योजना से अब तक वंचित,
- खरसावां में ‘मेरा रेशम, मेरा अभिमान 2.0’ का शुभारंभ झारखंड के 16 जिले अभियान में शामिल, वैज्ञानिक तकनीक से बढ़ेगा रेशम उत्पादन और किसानों की आय
- राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम से मिले सूरज मूखी, कोल्हान के दलितों की समस्याओं से कराया अवगत* *सिनी के दलित परिवारों के पुनर्वास, भूमिहीनों के जाति प्रमाण पत्र एवं अनुसूचित जाति आयोग के पुनर्गठन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया*
- उपायुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक संपन्न…* *ई-केवाईसी एवं आधार सीडिंग के लंबित प्रकरणों के त्वरित निष्पादन तथा अयोग्य/अपात्र लाभुकों का नाम विलोपन सुनिश्चित करने के निर्देश…* *राशन वितरण, डोर स्टेप डिलीवरी (DSD) एवं खाद्यान्न उठाव की नियमित निगरानी, लंबित वितरण दो दिनों में पूर्ण करने तथा अगस्त माह के वितरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश…*
