सरायकेला के मुरुप में राजो संक्रांति पर छऊ नृत्य
महोत्सव, ढोल-नगाड़ों की गूंज और कलाकारों की मनमोहक
प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा,
Seraikella
सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरुप गांव में राजो संक्रांति के अवसर पर पारंपरिक छऊ नृत्य महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित इस सांस्कृतिक महोत्सव में कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महोत्सव में मुरुप एवं घोड़ालांग के छऊ नृत्य दलों के चुनिंदा कलाकारों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। मुरुप छऊ नृत्य दल का नेतृत्व छऊ गुरु लालमोहन महतो ने किया, जबकि घोड़ालांग छऊ नृत्य दल का नेतृत्व जगदीश महतो ने संभाला। कार्यक्रम का शुभारंभ मुरुप छऊ नृत्य दल द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद कलाकारों ने गणेश, शिव, दुर्गा, बाघ, भालू, हिरण, हाथी और घोड़ा सहित विभिन्न पात्रों के आकर्षक मुखौटे धारण कर पौराणिक कथाओं पर आधारित मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किए। ढोल-नगाड़ों की गूंज और कलाकारों की सशक्त भाव-भंगिमाओं ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। महोत्सव का समापन घोड़ालांग छऊ दल द्वारा प्रस्तुत गयासुर पाषाण नृत्य से हुआ। छऊ महोत्सव का आनंद लेने के लिए मुरुप समेत आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कला प्रेमी पहुंचे। पूरी रात चले इस कार्यक्रम में लोगों ने सरायकेला की समृद्ध लोक एवं सांस्कृतिक विरासत का भरपूर आनंद उठाया। इस दौरान मुख्य रूप से ग्राम प्रधान जीतमोहन महतो, मणी प्रधान, लखी प्रमाणिक, भैरब प्रधान, जगदीश प्रधान, फुलचंद प्रमाणिक, दिलमोहन महतो, दिनेश हो, जगत किशोर प्रधान, रमण प्रधान, हेमसागर प्रधान, साधु चरण महतो सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
September 6, 2026 8: 53 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
