खरसावां में प्रखंड पंचायत समिति की हुई बैठक,
विकास योजनाओ का बारी बारी से समीक्षा, योजनाओ
के गुणवत्ता से खिलवाड नही होनी चाहिए-प्रमुख
Kharsawan
खरसावां प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में प्रखंड पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख मनेन्द्र जामुदा की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में खरसावां प्रखंड के बडाआमदा, विटापुर, बुरूडीह, चिलकू, दलायकेला, हरिभंजा, जोजोडीह, जोरडीहा, खरसावां, कृष्णापुर, रिडिंग, सिमला, तेलायडीह पंचायतों में संचालित, आबुआ आवास योजना, 15 वें वित्त आयोग, बिरसा हरित ग्राम योजना, आदि योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। साथ ही जनहित से जुडे कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में पशुपालन पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री बकरा विकास योजना एवं मुख्यमंत्री बत्तख पालन योजना की जानकारी देते हुए बताया कि लाभुकों का अंशदान डीडी (डिमांड ड्राफ्ट) के माध्यम से लिया जाता है। उन्होंने समिति सदस्यों को साइबर ठगी के प्रति सतर्क करते हुए कहा कि यदि किसी प्रकार का ऑनलाइन पेमेंट कराने के लिए फोन आता है तो वह साइबर फ्रॉड की श्रेणी में आता है। इस संबंध में सभी पंचायत समिति सदस्यों को जागरूक किया गया। बैठक के दौरान राजस्व उप निरीक्षक को हल्का कर्मचारी भवन में नियमित रूप से बैठने हेतु निर्देशित किया गया। वहीं पंचायत सचिवालय को समय पर खोलने का भी निर्देश दिया गया, ताकि ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके। पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर कनिया अभियंता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 14 मई से 22 मई 2026 तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले निःशुल्क टीबी जांच शिविर की जानकारी भी दी गई। मौके पर श्री जामुदा ने कहा कि संचालित विकास योजनाओ में गुणवत्ता के साथ खिलवाड नही होनी चाहिए। कोई भी सरकार के माध्यम से संचालित हो रही योजना सरकारी मानक के हिसाब से धरातल पर उतारे। इस दौरान मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, बीडीओ प्रधान माझी, ब्लोक कोडिनेटर भुपेन्द्रर महतो, पंसस लखी सोय, मीरा हांसदा, तुलसी नायक, गोविंद हाईबुरू, आरती कैशरी, मुखिया सुनिता तापे, मुखिया नागेश्वरी हेम्ब्रम, बीपीओ पंकज कुमार महतो आदि उपस्थित थे।
September 7, 2026 11: 42 pm
Breaking
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
