कुचाई मे पारंपरिक रीति-रिवाज से सीएनटी एक्ट की 117 वीं मनाई स्थापना दिवस, सीएनटी एक्ट झारखंडियों का धर्मग्रंथ है-मान सिंह मुंडा,
खरसावां
कुचाई के दलभंगा मे बकास्त मुंडारी खुतकट्टी रक्षा एवं विकास समिति 39 मौजा दलभंगा के द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाज से छोटानागपुर कास्तकारी अधिनियम 1908 का 117वां स्थापना दिवस मनाया गया l मुंडा मानकियो ने पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना की गई। मौके पर बकास्त मुंडारी खुतकट्टी रक्षा एवं विकास समिति 39 मौजा दलभंगा के अध्यक्ष मान सिंह मुंडा ने कहा कि सीएनटी एक्ट झारखंडियों का धर्मग्रंथ है। सीएनटी एक्ट में सिर्फ आदिवासी ही नहीं, बल्कि यहां के दलित और पिछड़ी जाति के अधिकार सन्निहित हैं। जमीन और जंगल आधारित हमारा जीवन सीएनटी एक्ट के कारण ही सुरक्षित और संरक्षित है। जिस दिन यह कानून कमजोर होगा हमारा अस्तित्व ही मिट जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें जल, जमीन और जंगल आधारित अपना जीवन बचाना है तो सीएनटी एक्ट को बचाना होगा। इसके लिए हम सब लोगों को एक साथ मिलकर प्रयास करना होगा। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मान सिंह मुंडा, सचिव लखिराम मुंडा, रबिन्द्र मुंडा, सुनील मुंडा, गुरुवा मुंडा, इंद्रजीत मुंडा,भुवनेश्वर मुंडा, धर्मेंद्र कुमार मुंडा, रामचंद्र मुंडा, शिव शंकर सिंह मुंडा, पागु मुंडा एवं पाहन (पुजारी) के रूप में जोगेंद्र मुंडा व लखिराम मुंडा आदि उपस्थित थे।
June 21, 2026 5: 01 am
Breaking
- मोहर्रम को लेकर सरायकेला थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
- नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता रैली, बच्चा चोर अफवाहों से सावधान रहने की अपील
- कुचाई के सेलायडीह मे शौच के लिए निकले 12 वर्षीय बालक को सांप ने डसा, गंभीर हालत में सरायकेला सदर अस्पताल रेफर
- खरसावां के अभिजीत कबाड़ फैक्ट्री में चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार
- खरसावां में उत्कल सम्मिलनी ने मनाया पंडित गोपबंधु दास की पुण्यतिथि, ओडिया समाज ने दी श्रद्वाजंलि, श्री दास दीन-दुखियों की सेवा में पूरा जीवन खपा दिया-सुशील
- खरसावां में भाजपा की विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 पर कार्यशाला, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने के लिए भी जिम्मेदार है- डॉ. गोस्वामी,
- कुचाई के बंगुरडीह में पानी की समस्या पर बैठक, तैयार किया गया जल संसाधन मानचित्र, जल स्रोत की पवित्रता एवं सांस्कृतिक महत्व को संरक्षित रखना सामूहिक जिम्मेदारी,
- राजनगर प्रखंड अंतर्गत कुमडीह गांव में पेपर प्लेट निर्माण इकाई का हुआ शुभारंभ, एसएचजी महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित…*
