खरसावां के राजकीय कन्या मध्य विधालय में
हुई शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी, बच्चों की उपस्थिति पर जोर,
बच्चों का सर्वांगीण विकास हमारा लक्ष्य-मुखिया
kharsawan
खरसावां के राजकीय कन्या मध्य विधालय में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक उमा कुमारी ने किया। इस शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का विधिवत उदघाटन खरसावां मुखिया सुनिता तापे ने दीप प्रज्जलीप कर किया। मौके पर श्री सुश्री तापे ने कहा कि अभिभावक व शिक्षकों को आपस में एक-दूसरे के प्रति विश्वास करना होगा। दोनों को अपने कर्तव्य को समझना होगा, तभी जाकर बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सकता है। उन्होने कहा कि बच्चों की प्रथम पाठशाला उसका घर होता है। हम घर में जिस प्रकार का व्यवहार करते हैं जिस प्रकार का वातावरण उत्पन्न करते हैं हमारे बच्चे वहीं सीखते हैं। जबकि उमा कुमारी ने कहा कि शिक्षा जीवन की पहली सीढ़ी है। शिक्षा के सहारे दुनिया में छोटे से लेकर बड़े-बड़े सभी कार्यों का निष्पादन किया जा सकता है। शिक्षित व्यक्ति कोई भी कार्य करते हैं तो उनका स्वभाव और तरीका एक अलग ढंग का होता है। शिक्षा की महत्ता असीम होती है। शिक्षा को हर जगह मान्यता मिलती है। शिक्षा के सहारे ही लोग अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ते हैं और एक दिन ऊंचाई को छू लेते हैं। वर्तमान समय में सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त करना अति आवश्यक है। कार्यक्रम का मुद्दा एवं अभिभावकों की भागीदारी की संक्षिप्त प्रस्तुति दी गई। वर्तमान शिक्षण व्यवस्था में भागीदारी व बच्चों के सीखने की प्रगति पर अभिभावकों के साथ विमर्श किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से मुखिया सुनिता तापे, प्रधानाध्यापक उमा कुमारी सहित अभिभावक व स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
June 21, 2026 9: 18 am
Breaking
- मोहर्रम को लेकर सरायकेला थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
- नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता रैली, बच्चा चोर अफवाहों से सावधान रहने की अपील
- कुचाई के सेलायडीह मे शौच के लिए निकले 12 वर्षीय बालक को सांप ने डसा, गंभीर हालत में सरायकेला सदर अस्पताल रेफर
- खरसावां के अभिजीत कबाड़ फैक्ट्री में चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार
- खरसावां में उत्कल सम्मिलनी ने मनाया पंडित गोपबंधु दास की पुण्यतिथि, ओडिया समाज ने दी श्रद्वाजंलि, श्री दास दीन-दुखियों की सेवा में पूरा जीवन खपा दिया-सुशील
- खरसावां में भाजपा की विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 पर कार्यशाला, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने के लिए भी जिम्मेदार है- डॉ. गोस्वामी,
- कुचाई के बंगुरडीह में पानी की समस्या पर बैठक, तैयार किया गया जल संसाधन मानचित्र, जल स्रोत की पवित्रता एवं सांस्कृतिक महत्व को संरक्षित रखना सामूहिक जिम्मेदारी,
- राजनगर प्रखंड अंतर्गत कुमडीह गांव में पेपर प्लेट निर्माण इकाई का हुआ शुभारंभ, एसएचजी महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित…*
