खरसावां में टीचर नीड असेसमेंट राउंड 3 परीक्षा शुरू,
प्रथम व द्वितीय पाली में शिक्षकों ने आकलन में लिया भाग
यह परीक्षा शिक्षकों के व्यक्तिगत दक्षताओं में वृद्धि करेगा,
kharsawan
खरसावां के राजकीय उच्च विधालय में टीचर नीड असेसमेंट राउंड 3 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्य के सभी जिलों में 12 मई से टीएनए के तृतीय चरण की शुरुआत हुई है। पहले दिन प्रथम व द्वितीय पाली में खरसावां प्रखंड क्षेत्र के सरकारी और सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के 124 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक इस आकलन में भाग लिया। जबकि आगामी 13 मई को प्रथम व द्वितीय पाली में 123 शिक्षक एवं शिक्षिकाओ का आकलन परीक्षा लिया जाएगा। वही आगामी 14 मई को खरसावां प्रखंड के 147 शिक्षक एवं शिक्षिकाओ का आकलन परीक्षा लिया जाएगा। झारखंड में आयोजित टीचर नीड्स असेसमेंट राउंड-3 परीक्षा का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की शिक्षण दक्षता, विषय ज्ञान और व्यावसायिक जरूरतों का आकलन करना है। इसका उद्देश्य शिक्षकों को बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करना और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है। मंगलवार को आयोजित टीचर नीड्स असेसमेंट राउंड-3 परीक्षा में शिक्षकों का यह उत्साह उनके व्यावसायिक विकास के प्रति समर्पण को दर्शाता है। शिक्षकों का कहना है कि यह आकलन उनकी व्यक्तिगत दक्षताओं में वृद्धि करेगा। जिससे शिक्षण की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सीखने के अनुभव में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। यह आकलन शिक्षकों की जरूरतों को समझने और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराने में सहायक होगा। शिक्षकों से सेंटा ऐप के माध्यम से ऑनलाइन 60 प्रश्नों का आकलन लिया गया। इसके लिए दो घंटे का समय निर्धारित था। आकलन कार्य मुख्य रूप से प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार महतो के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से बीआरपी राजेन्द्र गोप, प्रिय रंजन महतो, बीएमआईएस देवाशीष महतो, सीआरपी गोपाल चन्द्र सतपथी, सरोज कुमार मिश्रा, वैधनाथ मालाकार, सुमन साथुवा, सपन कुमार आचार्य सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
September 7, 2026 11: 29 pm
Breaking
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
