दुगनी में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जांच अभियान, बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई,
Seraikella
सरायकेला-खरसावां: उपायुक्त के निर्देश के आलोक में सोमवार को दुगनी क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। करीब 10 वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया और उन्हें हेलमेट भी वितरित कर जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान अधिकारियों ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। उन्हें हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने और सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करने की सलाह दी गई।
अधिकारियों ने आमजनों से अपील की कि वे स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

इस मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो, मोटर वाहन निरीक्षक दिलीप कुमार, रवि प्रसाद सहित सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
