एसआईआर कार्य में लापरवाही पर सात बूथ वॉलंटियरों को
कारण बताओ नोटिस, 24 घंटे में स्पष्टीकरण देने का निर्देश
Kharsawan
खरसावां में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 अभियान में लापरवाही बरतने के आरोप में खरसावाँ अंचल कार्यालय ने सात बूथ वॉलंटियरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी, खरसावाँ की ओर से जारी किया गया है। पत्र के अनुसार, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देश पर मतदाता सत्यापन कार्य में सहयोग के लिए वॉलंटियर (शिक्षक) नियुक्त किए गए थे तथा उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया गया था। हालांकि दैनिक समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि संबंधित मतदान केंद्रों पर एसआईआर कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है और कार्य में शिथिलता बरती जा रही है। नोटिस में संबंधित वॉलंटियरों को 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके विरुद्ध उच्चाधिकारियों को अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। जिन बूथों के वॉलंटियरों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें बूथ संख्या 197, 172, 168, 145, 146, 147 एवं 176 के वॉलंटियर शामिल हैं। निर्वाचन विभाग ने स्पष्ट किया है किएसआईआर अभियान के सफल संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कर्मियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करना होगा।
September 6, 2026 7: 42 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना