अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों ने की प्रभात फेरी।
Seraikella
सरायकेला। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों की ओर से स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। इसके तहत विभागीय निर्देशानुसार सरायकेला प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात के मार्ग निर्देशन में सरायकेला स्थित नगरपालिका उड़िया मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर विद्यालय के पोषक क्षेत्र कंसारी टोला से लेकर दुर्गा मंदिर से राजप्रासाद मार्ग होते हुए विद्यालय तक का भ्रमण किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक उत्तम महतो के निर्देशन में निकाली गई उक्त प्रभात फेरी में विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं के साथ-साथ सभी शिक्षक शिक्षिकाएं और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य शामिल रहे। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा हाथों में प्रेरक विचारों की तख्तियां थामे हुए साक्षरता और शिक्षा को लेकर जागरूक एवं प्रेरक नारे लगाए गए।
June 21, 2026 4: 08 am
Breaking
- मोहर्रम को लेकर सरायकेला थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
- नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता रैली, बच्चा चोर अफवाहों से सावधान रहने की अपील
- कुचाई के सेलायडीह मे शौच के लिए निकले 12 वर्षीय बालक को सांप ने डसा, गंभीर हालत में सरायकेला सदर अस्पताल रेफर
- खरसावां के अभिजीत कबाड़ फैक्ट्री में चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार
- खरसावां में उत्कल सम्मिलनी ने मनाया पंडित गोपबंधु दास की पुण्यतिथि, ओडिया समाज ने दी श्रद्वाजंलि, श्री दास दीन-दुखियों की सेवा में पूरा जीवन खपा दिया-सुशील
- खरसावां में भाजपा की विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 पर कार्यशाला, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने के लिए भी जिम्मेदार है- डॉ. गोस्वामी,
- कुचाई के बंगुरडीह में पानी की समस्या पर बैठक, तैयार किया गया जल संसाधन मानचित्र, जल स्रोत की पवित्रता एवं सांस्कृतिक महत्व को संरक्षित रखना सामूहिक जिम्मेदारी,
- राजनगर प्रखंड अंतर्गत कुमडीह गांव में पेपर प्लेट निर्माण इकाई का हुआ शुभारंभ, एसएचजी महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित…*
