खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह में राखी
बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी
प्रतिभा, विद्यार्थियों को सम्मानित कर, किया हौसला अफजाई,
kharsawan
खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह में शुक्रवार को राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहली बार विद्यालय में इस तरह के प्रतियोगिता का आयोजन करने पर बच्चे काफी उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए नजर आए। राखी बनाओ प्रतियोगिता में कक्षा चतुर्थ से दशम तक के विद्यार्थी शामिल हुए। जिसमें शानदार राखी बनाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर, उनका हौसला अफजाई किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो ने बेहतरीन राखी बनाने वाले विद्यार्थी संजना कुमारी, श्वेता महतो अनीश कुमार, लखीमनी, माही महतो, सोनाली साहू, पूनम नायक ज्योति महाली, संगीता प्रमाणिक, पूर्णिमा साहू, लक्ष्मी महतो, शांति हेंब्रम, मेहक बेहरा, पूनम महतो, अनीता महतो, राधा गोप, सुष्मिता सोय, खुशी कुमारी साहू, नमिता प्रमाणिक, दीपाली प्रमाणिक, रायमुनि दिग्गी, सुमी प्रमाणिक, संगीता प्रमाणिक, पार्वती महतो, रीना गोप, वसुंधरा गोप को उनकी कला की सराहना किए, साथ ही हस्तकला के क्षेत्र में मिलने वाले अवसरों के बारे में भी बताएं। विद्यालय के शिक्षक प्रदीप कुमार महतो ने भी बताया कि हर बच्चों में कुछ ना कुछ प्रतिभा छिपी हुई रहती है। इस तरह के प्रतियोगिता के आयोजन करने का हमारा मुख्य उद्देश्य बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा को बाहर निकलना है। इा दौरान मुख्य रूप से विद्यालय के शिक्षक तुषार कांति महतो, मनोज पांडे, प्रदीप कुमार महतो, प्रशांत कुमार प्रधान, ब्रजकिशोर कुमार बेदिया, स्वागता सिंह, छंदा रानी माजि, लक्ष्मण कुमार साहु, संध्या प्रधान, नीलमोहन महतो, मौसमी दास, लवली कुमारी, छात्र अध्यापिका पूनम प्रमाणिक, आईसीटी इंस्ट्रक्टर युधिष्ठिर पान आदि उपस्थित थे।
September 7, 2026 2: 35 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
