कोल्हान महाविद्यालयों के कई विषयों एवं पीजी
पाठ्यक्रमों को बंद करने के प्रस्ताव का विरोध शुरू, राज्य सरकार
का निर्णय नई शिक्षा नीति के विपरीत-आलोक दास
Kharsawan
कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के आलोक में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार द्वारा विभिन्न महाविद्यालयों में कई विषयों एवं पीजी पाठ्यक्रमों को बंद करने के प्रस्ताव का विरोध तेज हो गया है। खरसावां के शिक्षाविद् सह समाजसेवी आलोक दास ने प्रेस ब्यान जारी कर इस निर्णय को विद्यार्थियों के हितों के खिलाफ बताते हुए नई शिक्षा नीति की मूल भावना के विपरीत करार दिया। उन्होंने कहा कि मॉडल महाविद्यालय सरायकेला-खरसावां में इतिहास, राजनीति शास्त्र, भूगोल और कंप्यूटर विषय, मॉडल महिला महाविद्यालय से भूगोल एवं वाणिज्य विषय तथा काशी साहू कॉलेज सरायकेला से पीजी पाठ्यक्रम को वर्तमान शैक्षणिक सत्र से बंद करने का प्रस्ताव गरीब, वंचित एवं जनजातीय विद्यार्थियों के साथ अन्याय है। उन्होने ने कहा कि सरायकेला-खरसावां जिला उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र है, जहां आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों छात्र-छात्राएं अध्ययन करने आते हैं। ऐसे में विषयों को बंद किए जाने से विद्यार्थियों को 20 से 30 किलोमीटर दूर जाकर पढाई करनी पडेगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की पढाई प्रभावित होगी। श्री दास ने कहा कि नई शिक्षा नीति में बहुविषयक शिक्षा को बढावा देने की बात कही गई है, लेकिन कला, वाणिज्य, विज्ञान और वोकेशनल संकाय के विषयों को बंद करने का प्रस्ताव उसी नीति के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले इंटरमीडिएट स्तर की पढाई महाविद्यालयों से बंद की गई, लेकिन सरकार वैकल्पिक व्यवस्था देने में विफल रही। अब उच्च शिक्षा स्तर पर भी इस प्रकार का निर्णय शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करेगा। उन्होने ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव राहुल पुरवार से झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस पहल करने की मांग की। साथ ही उन्होंने राज्यपाल से हस्तक्षेप कर प्रस्तावित निर्णय को तत्काल निरस्त करने की अपील की है।
May 13, 2026 5: 26 pm
Breaking
- *जिला नियोजनालय परिसर में रोजगार मेला आयोजित, विभिन्न कंपनियों में नियुक्ति हेतु 336 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट…*
- जंगली हाथियों के हमले से प्रभावित ग्रामीणों को मिली राहत, विधायक जगत माझी ने वितरित किए क्षतिपूर्ति के चेक
- खरसावां के बडाआमदा में 55.50 लाख से बनेगा उप स्वास्थ्य केंद्र, जिप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने किया शिलान्यास, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा उप स्वास्थ्य केंद्र-सोनाराम बोदरा
- कोल्हान महाविद्यालयों के कई विषयों एवं पीजी पाठ्यक्रमों को बंद करने के प्रस्ताव का विरोध शुरू, राज्य सरकार का निर्णय नई शिक्षा नीति के विपरीत-आलोक दास
- कुचाई में टीचर नीड असेसमेंट राउंड 3 परीक्षा जारी, दो दिनो में 208 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने लिया परीक्षा में भाग, शिक्षको की शैक्षणिक गुणवत्ता का मूल्यांकन करना उदेश्य,
- खरसावां के बुरूडीह में पारंपरिक विधि विधान से 16 प्रहर हरि संकीर्तन शुरू, संकीर्तन में उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़ विधि विधान के साथ पूजी गई भगवान राधा कृष्णा
- सरायकेला की छऊ कला के संरक्षण को लेकर मंत्री से मिले नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी
- कुचाई में आसमानी वज्रपात का कहर, महिला की मौत, बुजुर्ग गंभीर,
