खरसावां के डंगलटांड में लक्ष्मी पूजा की तैयारी पूरी,
फुटबॉल प्रतियोगिता के साथ होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम
kharsawan
खरसावां के डंगलटांड में लक्ष्मी पूजा की तैयारी पूरी कर ली गई है। यहाँ 1984 से मां लक्ष्मी पूजा काफी हर्ष उल्लास और भक्तिभाव से पूजा अर्चना करते हैं। कमेटी के सक्रिय सदस्य रूपलाल महतो ने कहा कि सोमवार को सुबह 10 बजे पूजा आरंभ हो जाएगी और सोमवार और मंगलवार को संध्या 6 बजे आरती कार्यक्रम होगा। वहीं मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें उडिसा के बारिपदा से झुमर गायिका बिंदु महतो की टीम प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा आगामी 6 एवं 7 अक्टूबर को त्रिनेत्र पाईका स्पोटिंग क्लब कृष्णापुर (डंगलटांड) के द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग लेगी। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार एक लाख, द्वितीय पुरस्कार 60 हजार, तृतीय व चौथा पुरस्कार 20-20 हजार रूपया रखा गया है।
September 6, 2026 10: 42 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
