खरसावां के बुरूडीह के असुरा में 9.44 लाख की लागत से
बनेगा पीसीसी पथ, जिप अध्यक्ष व सदस्य ने किया शिलान्यास,
kharsawan
खरसावां प्रखंड अंतर्गत बुरूडीह के असुरा गांव के चंन्द्र मोहन के घर से माॅडल स्कूल और काॅलेज खरसावां तक 550 फीट पीसीसी पथ का निर्माण होगा। लगभग 9.44 लाख की लागत ने बनने वाले पीसीसी पथ का शिलान्यास सरायकेला खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा एवं जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा ने नरियल फोडकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया। मौके पर श्री बोदरा ने कहा कि सडक ग्रामीण एवं मॉडल स्कूल और काॅलेज के विद्यार्थियों की काफी पुरानी मांग थी। जो अब पुरा हो गया है। बाकी बचे कार्यों को भी धीरे-धीरे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में चैमुखी विकास के लिए लोगों का सहयोग आवश्यक है। जबकि जिप सदस्य कालीचरण बानरा ने कहा किकच्ची सडक होने के कारण छात्र-छात्राओं को मॉडल स्कूल और काॅलेज की ओर जाने के लिए खासकर बरसात के दोनों काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा था। इस पीसीसी सड़क का निर्माण होने से विद्यार्थियों को एवं ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। इस दौरान मुख्य रूप से मॉडल कॉलेज के प्राचार्य बासमती मिश्रा, पंचायत के मुखिया राईबारी माझी, साहेब माझी, राजेश दल बेहरा, सोबित दास आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
October 22, 2026 9: 12 pm
Breaking
- खरसावां के लोसोदिकी में दहकते अंगारों पर चले मां मनसा के भक्त, हठभक्ति और आस्था का दिखा अद्भुत संगम, श्रद्वालुओं की मौजूदगी में निभाई गई वर्षों पुरानी परंपरा,
- खरसावां के सरस्वती शिशु मंदिर की नई प्रबंधन समिति गठित, सुमंत चन्द्र महांती बने अध्यक्ष, बैद्यनाथ मालाकार को सचिव और प्रभाकर मंडल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी,
- खरसावां-कुचाई में हर्षाेल्लास के साथ हुई सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति व समृद्धि की कामना,
- सरायकेला के मुरुप में विजया दशमी पर एकादशी को माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए दहकते अग्निकुंड पर नंगे पांव चलकर दिखाए भक्ती, उमड़ी श्रद्धालूओं की भीड़
- श्री सीमेंट कंपनी के निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल से सरिया चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार, खरसावां पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सरिया किया बरामद,
- पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, खून से सना चाकू और ईंट बरामद सिनी ओपी क्षेत्र के धातकीडीह गांव का मामला, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन पर दर्ज हुआ था मामला, हत्या में प्रयुक्त सामान जब्त
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
