कुचाई मे बैशाख संक्रांति पर श्रद्धाओ ने नंगे पांव
दहकते अंगारों पर चलकर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था
जताई और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की,
kuchai
कुचाई मे भक्तों ने बैशाख संक्रांति पर नंगे पांव दहकते अंगारों पर चलकर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था जताई और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। शव भक्तों ने जलती अंगारों पर नंगे पाव चलकर अपने भक्ति भाव का प्रदर्शन किया। अंगारों में बडें बुजूर्ग ही नही नन्हे भक्तों ने जलते अंगारों पर चल भगवान भोलेनाथ की जकारें लगाते हुए भक्ति का परिचय दिया। कुचाई शिव मंदिर में बैशाख संक्राति पर विधि-विधान से पुजारी ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इसके पूर्व भक्तों ने कुचाई के सोना नदी घाट से भगवान की आराधना कर कलश यात्रा निकाली, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई कुचाई शिव मंदिर पहुंची। मंदिर में कलश की स्थापना कर पूजा-अर्चना प्रारंभ की गयी। मालूम हो कि कुचाई शिव मंदिर की स्थापना 1817 में की गई थी। वहीं, मंदिर का नवनिर्माण 1994 में स्थानीय लोगों के सहयोग से किया गया था। भगवान शिव की पूजा-अर्चना के दौरान कुचाई में मेला सह छऊ उत्सव का भी आयोजन किया गया। दिन भर भक्तों ने मेला का आनंद उठाया। वहीं, रात में छऊ नृत्य का आनंद लिया। छऊ कलाकारों ने गणेश बंदना, शिव बंदना, कालिया दमन, मथुरा गमन, सीता हरण, सेतु बंधन, हरिश्चंद्र के दान आदि नृत्य की भव्य प्रस्तुति दी। मेला में शांति व विधि-व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन की भुमिका सहारनीय रहा। इस दौरान मुखिया भीमसेन गागराई, पावती गागराई, जोन सोय, मनीषा सामड, सुरेश उग्ररसाडी, श्यामचरण सोय, सोनाराम महतो, सृजन सिंह सोय, लुदरी हेम्ब्रम, बारी महतो, वैधनाथ महतो, उपेन्द्र महतो, पुरेन्द्र दास, मधु दास आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 4: 42 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
