नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी मां मंगला पूजा में हुए शामिल
Seraikella
सरायकेला, 07 अप्रैल 2026: सरायकेला के कोड़ासाईं क्षेत्र में आयोजित पावन मां मंगला पूजा में आज नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

पूजा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का वातावरण अत्यंत मनमोहक बना रहा। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक पूजा में भाग लेकर मां मंगला का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्री चौधरी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में नगर के कई गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
