खरसावां के दलाईकेला चेक डैम में चार युवकों की
मौत पर सांसद कालीचरण मुंडा ने जताया गहरा शोक,
kharsawan
खरसावां थाना क्षेत्र के दलाईकेला गांव स्थित चेक डैम में शनिवार को नहाने के दौरान डूबने से चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना पर खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा ने गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुःखद घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ा है। सांसद मुंडा ने कहा कि चार युवाओं की असमय मौत अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। यह एक ऐसा हादसा है जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। सांसद ने कहा है कि प्रशासन इस तरह के खतरनाक चेक डैमों की जल्द जांच कर सुरक्षात्मक उपाय करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा घटित ना हों।
इनकी हुई मौत
चेकडैम में डूबने से 18 वर्षीय सुनील साहू, 20 वर्षीय गौरव मंडल, 20 वर्षीय मनोज साहू और 22 वर्षीय हरीबासो दास की मौत हुई है। घटना सुबह करीब 10 बजे की है, जब कुल छह युवक दलाईकेला गांव के चेक डैम में नहाने गए थे। सभी युवक चेक डैम के कंक्रीट स्लैब पर खड़े होकर एक साथ पानी में कूदे। इनमें से दो युवक तो किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन बाकी चार युवक डूब गए।
स्थानीय लोगों की मदद से युवकों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक चारों की जान जा चुकी थी। बताया जा रहा है कि मृतकों के सिर पर गंभीर चोटें थीं, जिससे अंदेशा है कि वे पानी के अंदर मौजूद पत्थर या कंक्रीट से टकरा गए होंगे।
September 7, 2026 2: 51 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
