शोकाकुल परिवारों से मिलने पहुंचे विधायक
kharsawan
खरसावां के दलाईकेला में शनिवार को नाले में नहाने गए चार युवकों की डुबकर मौत हो थी। घटना के बाद खरसावां विधायक दशरथ गागराई पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार के सभी लोगों से मिलकर सांत्वना दिए। इस दौरान विधायक ने कहा कि उनके दुःख के घड़ी में विधायक परिवारों के साथ है। उन्होंने कहा कि अगर कभी जरूरत पड़े तो उन्हें याद करें। हमेशा दुख के घड़ी में साथ रहेंगे। बता दे कि खरसावां के दलाईकला गांव के गौरव मंडल, हरीबास दास, मनोज साहू एवं सुनील साहू शनिवार को सुबह जोजोडीह एवं दलाईकला गांव के बीच बहने वाले एक नाले में नहाने गए। जिसमें युवकों ने स्नान के उद्देश्य से नाले में छलांग लगा दी। वे सभी पानी का तेज धार में बहने लगे। तेज बहाव होने के कारण उन सभी का संतुलन बिगड़ा और नीचे स्थित एक चेक डैम में समा गए। जिससे उन चार युवकों की मौत हो गई।
April 25, 2026 8: 54 am
Breaking
- जिले में नुक्कड़ नाटक के जरिए डायन प्रथा, अंधविश्वास और साइबर फ्रॉड पर चला जागरूकता अभियान, बीमारी का इलाज झाड़-फूंक से नहीं, बल्कि चिकित्सक से कराने का दिया संदेश,
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में 90.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अनीता नायक बनी स्कूल टॉपर, 101 में से 94 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की
- खरसावां में बकरा विकास योजना के तहत 12 लाभूकों के बीच अनुदान पर बकरी का वितरण, ग्रामीण में रोजगार के अवसर बढ़ाना और लाभुकों की आय में वृद्धि करना उदेश्य है-बीडीओ
- खरसावां का बेटा रौनक हेम्ब्रम बना जिला टॉपर, 97.80ः अंक से रचा इतिहास, प्रमुख, बीडीओ, सीओ, ने किया सम्मानित,
- कुचाई के अरूवां पंचायत को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित
- खरसावां थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी: 04 चुलाई अड्डे ध्वस्त, 1200 किलोग्राम जावा महुआ बरामद…*
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
