खरसावां के जोरडीहा में प्रखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य कैंप का आयोजन,130 मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच
Seraikella
खरसावां प्रखंड अंतर्गत जोरडीहा पंचायत के गोंडामारा-सामुरसाई में प्रखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन पंचायत के मुखिया सोनामुनी पुरती एवं पूर्व मुखिया मांगीलाल पुरती ने फिता काट कर किया। प्रखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य आयुष पद्धतियों (आयुर्वेद, होम्योपैथी आदि) के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना एवं बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और सामुदायिक स्वास्थ्य में सुधार करना है. इस शिविर में 130 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें दवाएं प्रदान की गईं। शिविर में जोड़ों में दर्द, घुटनों में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, पैरों में सुजन, आदि बीमारियों का निःशुल्क इलाज एवं दवा दिया गया। मौके पर डॉ दीपक महतो, डॉ प्रीति कुमारी, स्वास्थ्य सहिया शोभा नायक,कमला नायक, लक्ष्मी बांकिरा,जीत कुमारी प्रधान, सविता महतो, योग शिक्षक राकेश महतो, कमोदिका प्रधान समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
September 7, 2026 12: 18 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
