दक्षिण पूर्व रेलवे जोनल रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्य
छोटराय किस्कू ने राजखरसावा में एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव और लोकल
ट्रेन एवं मेमू ट्रेन को समयानुसार संचालित करने की मांग
kharsawan
खरसावां विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सह दक्षिण पूर्व रेलवे जोनल रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्य छोटराय किस्कू ने दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक से राजखरसावा रेलवे स्टेशन में एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव और लोकल ट्रेन एवं मेमू ट्रेन को समयानुसार संचालित करने की मांग की है। रेलवे परामर्शदात्री समिति की बैठक में अपनी मांग रखते हुए कहा कि लोकल ट्रेन एवं मेमू की लेट-लतीफी एवं कोरोना काल के पश्चात अधिकांश एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव राजखरसावां रेलवे स्टेशन में बंद होने के कारण विशेषकर राजखरसावां, सिनी, महालीमुरुप, बडाबाम्बो के यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। क्षेत्र के रेल यात्रियों की परेशानी को निगाह में रखकर टाटा-सीकेपी मेमू उप-डाउन (68010/68009) को समयानुसार नियमित करने एवं कोच संख्या में वृद्धि करने, एनएससीबी-गोमो सीकेपी को नियमित एवं समयानुसार संचालन सुनिश्चित करने, टाटा बडबिल मेमू (68126/68125) को नियमित एवं समयसारिणी के अनुसार संचालन सुनिश्चित करने, टाटा-बिलासपुर मेमू (18113) को नियमित एवं समयसारिणी के अनुसार संचालन सुनिश्चित करने के साथ साथ डिपाटमेंनटल वॉक के टाइम पर इसका परिचालन केंसल नहीं करते हुए टाटा से राउलकेला नियमित एवं समयसारिणी के अनुसार चलाने, टाटा से राउलकेला (68043) को नियमित एवं समयसारिणी के अनुसार संचालन सुनिश्चित की जाय अथवा कंेसल होने की संभावना होने पर इसका परिचालन टाटानगर से संध्या 6 बजे की करने, महालीमुरुप स्टेशन में फुट ओवर ब्रिज, मुरुप रेलवे क्रॉसिंग में अंडर ब्रीज का निर्माण की जाय जिससे विपरीत दिशा से आवागमन करने वाले यात्रियों का सुविधा होने, राजखरसावां, महालीमुरुप, बीरबांस, कांड्रा, मानीकुई, गम्हरिया, पांड्राशाली बडाबाम्बो स्टेशन में पेयजल रा वॉटर सिस्टम बैठकने की व्यवस्था, बाथरूम की सुविधा बढाने, सीकेपी रांची तक नई ट्रेन का संचालन हो ताकी स्थानीय नागरिकों का राजधानी रांची के लिए आवागमन की सुविधा करने, शालीमार कुर्ला मुंबई एक्सप्रेस 18029-18030 का ठहराव राजखरसावां रेलवे स्टेशन में पुनः प्रारंभ करने, शम्बलेश्वरी एक्सप्रेस 18005-18006 का ठहराव राजखरसावां रेलवे स्टेशन में पुनः प्रारंभ करने, यशवंतपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 18111-18112 का ठहराव राजखरसावां रेलवे स्टेशन में प्रारंभ करने, पुरी-बडबिल एक्सप्रेस 18415/18416 का एक्सटेशन सीकेपी तक करने, आनंदविहार-पुरी एक्सप्रेस 18428-18427 का ठहराव राजखरसावां रेलवे स्टेशन में प्रारंभ करने की मांग की गई।
September 7, 2026 2: 23 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
