खरसावां में आदिवासी समन्वय समिति की बैठक,
विश्व आदिवासी दिवस सादगी के साथ मनाने का निर्णय,
दिशुम गुरु के आत्मा के शांति के लिए रखा मौन
kharsawan
खरसावां के जनजातीय सांस्कृतिक कला केन्द्र भवन में आदिवासी समन्वय समिति खरसावां की एक आपातकालीन बैठक की गई। इस बैठक में सबसे पहले आदिवासी अस्मिता के प्रतीक और झारखंड आंदोलन के सूत्रधार, दिशुम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिशुम गुरु शिबू सोरेन के आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही निर्णय लिया कि आगामी 9 अगस्त को होने वाला विश्व आदिवासी दिवस को सादगी के साथ मनाया जाएगा। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि दिशुम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर पूरा झारखंड में शोक की लहर है। आदिवासियों के एक महान नेता को खो देने से समाज की बहुत बड़ी छती हुई है। इसकी भरपाई असंभव है। गुरु जी ने आदिवासी समाज के लिए जल, जंगल, जमीन, शैक्षणिक एवं समाजीक उत्थान में अपना जीवन बलिदान दे दिया है। हम उनके इस बलिदान को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए और उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं। बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया कि इस दुख की घड़ी को ध्यान में रखते हुए नाच, गान जैसे उत्साह का कार्यक्रम नहीं किया जाएगा। तसर सेंटर से हर साल की भाति रैली निकाली जाएगी। रैली में आदिवासी महापुरुषों के नाम लेकर नारा लगाया जाएगा। रैली के बाद स्टेज प्रोग्राम किया जाएगा। जिसमे शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करना एवं सामाजिक नेतृत्वकर्ताओं द्वारा जागरूकता के भाषण दिए जाएंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से मनोज कुमार सोय, महेश मिंज, सालेन सोय, रामलाल हेंब्रम, तुराम वोयपाई, मानसिंह बाकिरा, मनोज हेंब्रम, जीवन सोय, सूरज सोय, रवि बाकिरा, रघु हांसदा, सिद्धेश्वर कुदादा, रानी पडिया, चांदनी बोदरा, सोनाली तियु, उदय सोय, अरविंद सोय, आदि उपस्थित थे।
June 19, 2026 8: 56 pm
Breaking
- मोहर्रम को लेकर सरायकेला थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
- नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता रैली, बच्चा चोर अफवाहों से सावधान रहने की अपील
- कुचाई के सेलायडीह मे शौच के लिए निकले 12 वर्षीय बालक को सांप ने डसा, गंभीर हालत में सरायकेला सदर अस्पताल रेफर
- खरसावां के अभिजीत कबाड़ फैक्ट्री में चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार
- खरसावां में उत्कल सम्मिलनी ने मनाया पंडित गोपबंधु दास की पुण्यतिथि, ओडिया समाज ने दी श्रद्वाजंलि, श्री दास दीन-दुखियों की सेवा में पूरा जीवन खपा दिया-सुशील
- खरसावां में भाजपा की विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 पर कार्यशाला, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने के लिए भी जिम्मेदार है- डॉ. गोस्वामी,
- कुचाई के बंगुरडीह में पानी की समस्या पर बैठक, तैयार किया गया जल संसाधन मानचित्र, जल स्रोत की पवित्रता एवं सांस्कृतिक महत्व को संरक्षित रखना सामूहिक जिम्मेदारी,
- राजनगर प्रखंड अंतर्गत कुमडीह गांव में पेपर प्लेट निर्माण इकाई का हुआ शुभारंभ, एसएचजी महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित…*
