खरसावां में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने एंव संगठन मे महिलाओ की भागीदारी बढाने पर बल,
Kharsawan खरसावां प्रखंड के अंतर्गत आकर्षणी गेस्ट हाउस में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष तपन महतो की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में संगठन विस्तार के साथ-साथ, पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए नए सदस्यों को जोड़ने, संगठन में महिलाओं की भागीदारी अधिक से अधिक सुनिश्चित करने, प्रखंड स्तर पर जनता दरबार कर लोगों की समस्याओ का समाधान करने, आगामी 8 अगस्त को होने वाले निर्मल महतो के शहादत दिवस को सफल बनाने करने में निर्णय लिया गया। इसके अलावे संगठन की मजबूती पर चर्चा की गयी।साथ ही जयराम महतो के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का दायित्व भी सौंपा गया। इस बैठक में मुख्य रूप से *इस बैठक पर केंद्र महासचिव पांडुरम हाईबुरू, कोल्हान अध्यक्ष नवीन महतो, प्रखंड अध्यक्ष तपन महतो, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी, जिला संगठन सचिव वेवी महतो, विजय महतो, मंगल दास, ललित महतो, विश्वजीत साहू, संजय जारिका आदि उपस्थित थे।
September 7, 2026 1: 41 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
